- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! हिमाचल प्रदेश के नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को वार्डों के आरक्षण का रोस्टर जारी कर दिया है। नगर निगम के 41 वार्डों में से 21 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसमें 17 वार्ड महिलाओं और चार वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं। ऐसे में सिर्फ 20 वार्डों में ही पुरुष उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। इसमें से तीन वार्ड अनुसूचित जाति के लिए वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। सरकार की ओर से एक्ट में संशोधन किए जाने के बाद नगर निगम चुनाव में इस बार नया रोस्टर लागू होगा। यह रोस्टर वार्ड की जनसंख्या के आधार पर तैयार होगा। इसमें वार्ड में महिला जनसंख्या, अनुसूचित जाति की आबादी आदि को देखा जाएगा। शहर में नया रोस्टर लागू होने से वर्तमान के 25 से अधिक पार्षद दोबारा चुनाव लड़ सकेंगे। साल 2017 में भी नया रोस्टर लगा था। उस समय भी आबादी के अनुसार ही रोस्टर तैयार हुआ था। तब से अब तक आबादी में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। सिर्फ वार्ड टूटने से फर्क पड़ा है। वार्ड टूटने के बावजूद कई पार्षद दावेदार रह सकते हैं
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -