- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनावों के नज़दीक आते ही एकजुटता दिखाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव कर आलाकमान ने कांग्रेस पार्टी में नई जान फूंकने की भी पहल की है। कांग्रेस नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के शक्ति प्रदर्शन के बाद आज चुनाव प्रचार व टिकट वितरण कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर ने शक्ति प्रदर्शन किया और सता में वापसी की हुंकार भी भरी।परवाणू से लेकर शिमला तक सुक्खू का जगह -जगह स्वागत किया गया। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी व प्रदेश में सरकार बनाएगी। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता तंग आ चुकी है इसलिए बदलाव कर कांग्रेस पार्टी को सत्ता में देखना चाहती है। 5 मई को चौड़ा मैदान में रैली आयोजित की जाएगी।जिसमें कांग्रेस पार्टी एकता का परिचय देगी। मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए सुक्खू ने कहा कि वह दिल्ली की रिमोट से चलते है। पोस्टरों से वीरभद्र सिंह की तस्वीर ग़ायब होने के सवाल पर सुक्खू ने कहा कि पोस्टर में जीवंत लोगों की तस्वीर लगाई जाती है। वीरभद्र सिंह हमारे दिलों में राज करते है। उनके अंश विक्रमादित्य सिंह उनके साथ बैठे है। इसको राजनीति मुद्दा नही बनाना चाहिए।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -