- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! उपमंडल में स्थित आधार केंद्रों में अब लोगों से मनमाना रेट नहीं वसूला जा सकेगा। प्रशासन ने विभिन्न आधार सेवाओं के बदले शुल्क की दरों को तय कर दिया। वहीं, प्रशासन ने आधार अपग्रेडेशन के लिए भरवाए जा रहे अनावश्यक फॉर्म को लेकर भी कड़ा संज्ञान लिया है। आधार केंद्रों को सख्त निर्देश जारी किए कि लोगों से अनावश्यक फॉर्म न भरवाया जाए। फॉर्म केवल उसी व्यक्ति का भरवाया जाए, जिसके पास मान्य दस्तावेज हों। यदि आदेशों की अवहेलना की गई तो लोक मित्र केंद्र का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। जिसकी अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई। इसके मुताबिक आधार नामांकन के लिए लोगों को कोई भी पैसा नहीं देना होगा। इसी तरह अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट, एमबीयू, जनसांख्यिकीय अपडेट के साथ एमबीयू के लिए भी लोगों को शुल्क नहीं चुकाना होगा। इसके अतिरिक्त जनसांख्यिकीय अपडेट के साथ या फिर बिना बायोमेट्रिक अपडेट के लिए लोगों को आधार केंद्रों में 100 रुपए शुल्क देना होगा। जनसांख्यिकीय अपडेट करने पर 50 रुपए का शुल्क तय किया गया है। प्रशासन ने ई-आधार डाऊनलोड सहित ए 4 शीट पर रंगीन प्रिंट करने के लिए 30 रुपए का रेट निर्धारित किया। ये दरें सभी आधार नामांकन अपडेट केंद्रों पर लागू होंगी। आधार केंद्रों में लोगों से मनमानी न हो इसके लिए यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू माने जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता के अभाव में लोगों से मनमाना रेट वसूले जाने की शिकायतें प्रशासन को मिल रही थी। एसडीएम करसोग सन्नी शर्मा ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए सभी आधार नामांकन व अपडेट केंद्रों में विभिन्न आधार सेवाओं के लिए वसूले जाने वाले शुल्क की दरें निर्धारित की गई।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -