- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! प्रदेश उपचुनावो में चारों सीटों पर कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल भाजपा पर फतह हासिल की है। कांग्रेस ने इसके लिए प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया है व कहा है कि भाजपा जनता का विश्वास व समर्थन खो चुकी है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देकर प्रदेश में तुरन्त चुनाव करवाये जाने की मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि उपचुनावों में धनबल पर जनबल की जीत हुई है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार उपचुनाव में सत्ताधारी पार्टी चारों सीटों में हारी है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई ऐसी पार्टी से थी जिसने धर्म जाती क्षेत्र के नाम पर देश को बांटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय सीट से प्रतिभा सिंह जुबल से रोहित ठाकुर व दो अन्य सीटों पर कांग्रेस जीती है। इस सेमिफाइनल मे कांग्रेस की जीत हुई है अब 2022 के फाइनल पर कांग्रेस की नजर है उन्होंने कहा कि देश प्रदेश में महंगाई के कारण गरीब जनता को दो वक्त की रोटी कमाना मुश्किल हो गया है।लचर कानून व आर्थिक हालत जनता के सामने हैं बीजेपी ने जनता को मुद्दों से भटकाने का काम किया। बीजेपी की सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नही है। हार के बाद मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देकर तुरन्त चुनाव करवाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं बने लगातार सड़को पर आकर झूठ प्रपंच की राजनीति के खिलाफ आवाज बुलंद की है। यह जीत संगठन की जीत है। कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में भी जीत दर्ज करेगी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -