- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 16 अगस्त [ विशाल सूद ] ! देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह कुशल वक्ता थे और अपनी स्पष्टवादिता के लिये जाने जाते थे। उन्होंने कहा कि सभी दलों के लोग उनका सम्मान किया करते थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने आपदा को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि पोंग डैम से पानी छोड़ा गया है। यहां 769 लोग फंसे थे। इनमें 489 को हेलीकॉप्टर और स्पीड बॉट के माध्यम से रेस्क्यू कर लिया गया हैएम उन्होंने कहा कि यहां फसल को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि राहत की बात यह है कि यहां कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने विकास के सभी द्वार खोल रखे हैं, लेकिन प्रदेश के आर्थिक हालात ठीक नहीं है। बावजूद इसके सरकार मदद पहुंचाने में कोई कमी नहीं आने देगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सर्वदलीय बैठक की मांग पर कहा कि सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलाने में कोई परहेज नहीं है। सरकार जल्द ही सत्र बुलाने जा रही है, लेकिन सत्र में सभी प्रशासनिक अमला व्यस्त हो जाएगा। ऐसे में आपदा में राहत पहुंचाना सरकार के लिए मुश्किल हो जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से सीख लेनी चाहिए। शांता कुमार ने हाल ही में सरकार के काम की तारीफ की है। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
शिमला , 16 अगस्त [ विशाल सूद ] ! देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह कुशल वक्ता थे और अपनी स्पष्टवादिता के लिये जाने जाते थे। उन्होंने कहा कि सभी दलों के लोग उनका सम्मान किया करते थे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने आपदा को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि पोंग डैम से पानी छोड़ा गया है। यहां 769 लोग फंसे थे। इनमें 489 को हेलीकॉप्टर और स्पीड बॉट के माध्यम से रेस्क्यू कर लिया गया हैएम उन्होंने कहा कि यहां फसल को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि राहत की बात यह है कि यहां कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने विकास के सभी द्वार खोल रखे हैं, लेकिन प्रदेश के आर्थिक हालात ठीक नहीं है। बावजूद इसके सरकार मदद पहुंचाने में कोई कमी नहीं आने देगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सर्वदलीय बैठक की मांग पर कहा कि सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलाने में कोई परहेज नहीं है। सरकार जल्द ही सत्र बुलाने जा रही है, लेकिन सत्र में सभी प्रशासनिक अमला व्यस्त हो जाएगा। ऐसे में आपदा में राहत पहुंचाना सरकार के लिए मुश्किल हो जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से सीख लेनी चाहिए। शांता कुमार ने हाल ही में सरकार के काम की तारीफ की है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -