- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 26 अक्टूबर [ विशाल सूद ] ! बुधवार देर रात हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पेट में इंफेक्शन होने के चलते उन्हें सुबह 3 बजे अस्पताल लाया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का अल्ट्रासाउंड करवाया गया है। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट नॉर्मल है और उनकी हालत भी पूरी तरह स्थिर है। डॉक्टर्स ने मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य की जांच की है और सभी रिपोर्ट नार्मल पाई गई हैं। वे अभी इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती हैं। उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। ऑब्जर्वेशन में उनके कई अन्य टेस्ट भी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने कहा कि सुबह 3 बजे मुख्यमंत्री को आईजीएमसी लाया गया है उनके पेट में इंफेक्शन है। डॉक्टरों ने दो दिन तक आराम करने की सलाह दी है। घबराने की जरूरत नही है मुख्यमंत्री के स्वास्थय में सुधार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातर दौरे कर रहे थे जिसके बाद उनकी तबियत खराब हुई है और डॉक्टरों ने ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
शिमला , 26 अक्टूबर [ विशाल सूद ] ! बुधवार देर रात हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पेट में इंफेक्शन होने के चलते उन्हें सुबह 3 बजे अस्पताल लाया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का अल्ट्रासाउंड करवाया गया है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट नॉर्मल है और उनकी हालत भी पूरी तरह स्थिर है। डॉक्टर्स ने मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य की जांच की है और सभी रिपोर्ट नार्मल पाई गई हैं। वे अभी इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती हैं। उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। ऑब्जर्वेशन में उनके कई अन्य टेस्ट भी किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने कहा कि सुबह 3 बजे मुख्यमंत्री को आईजीएमसी लाया गया है उनके पेट में इंफेक्शन है। डॉक्टरों ने दो दिन तक आराम करने की सलाह दी है। घबराने की जरूरत नही है मुख्यमंत्री के स्वास्थय में सुधार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातर दौरे कर रहे थे जिसके बाद उनकी तबियत खराब हुई है और डॉक्टरों ने ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -