- विज्ञापन (Article Top Ad) -
लाहौल ! जनजातीय जिला लाहौल घाटी में मौसम ने एक दम करवट बदली है। कल रात से हो रही बर्फबारी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। जनजातीय क्षेत्र के ऊंची पहाडि़यों पर लगातार बर्फ बारी का सितम जारी है। लाहौल के तोद घाटी, पिन घाटी में लगभग 3 इंच के करीब बर्फ पड चुकी है और लगातार बर्फ गिर रही है। लाहौल घाटी में किसानों के खेतों में अभी आलू, और सेब की फसल है। सेब के पेड़ों को बर्फबारी से काफी नुक्सान हुआ है। पेड़ों से सेब नीचे गिर रहे हैं जिससे बागबानों की चिंता बढ़ गई है। नालडा पंचायत की प्रधान शिल्पा शर्मा ने प्रशासन से आग्रह किया है कि लाहौल घाटी के किसानों के जो सेब के पेड़ों को और सेब को नुक्सान हुआ है उस के लिए बजट मुहैया करवाकर किसानों की मदद की जाए। घाटी में ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। जिससे लोग घरों में दुबक कर बैठने को मजबूर हो गए हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -