- विज्ञापन (Article Top Ad) -
लाहौल ! जनजातीय जिला लाहौल घाटी के गोंधला क्षेत्र के पास शनिवार को सुबह पहाड़ी से एक हिमखंड गिरा जो बहुत तेज गति के साथ आया और चंद्रा नदी में समा गया। हिमखंड टूटने से उठे गुब्बार से पूरे घाटी में हड़कंप मच गया। दहशत में आए आसपास लोगों ने इस आपदा कोअपने मोबाइल फोन में कैद कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। गोंधला के यांगला गांव के साथ लगती पहाड़ी से गिरे हिमखंड से किसी तरह के जानमाल का कोई नुकसान नही हुआ है। गोंधला के स्थाई निवासी राजेश ने कहा कि शनिवार सुबह हिमखंड गिरा है उन्होंने कहा कि इन दिनों घाटी में तापमान बढ़ने से पहाड़ियों से बर्फ पिघल रही है, और हिमखंड टूटने लगे है। एस डी एम केलांग राजेश भंडारी ने कहा है कि हिमखंड गिरने से किसी तरह की कोई नुकसान नहीं हुआ है उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वो पहाड़ियों के आसपास न जाएं।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -