- विज्ञापन (Article Top Ad) -
लाहौल ! भाजपा द्वारा प्रदेश भर में जन सम्पर्क अभियान के बाद अब प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन कर पार्टी की मजबूती व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुचाने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला लाहौल स्पीति में पहली बार भाजपा महिला मोर्चा उदयपुर मण्डल का प्रशिक्षण वर्ग उदयपुर में आयोजित किया। महिला मोर्चा मण्डल की अध्यक्षा प्रेम दासी प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता करते हुए सभी से विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पार्टी की एकजुटता व मजबूती के लिए अभी से कार्य करने का आह्वान किया। वही भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा रशिम धर सूद जी ने प्रशिक्षण वर्ग में महिला कार्यकर्ताओ को राष्ट्र निर्माण एवं संगठन को सुदृढ बनाने में हम महिलाओं की समाज व राजनीति में कैसे आगे आएं इस पर विस्तार से सभी महिलाओं को अवगत कराया। लाहौल स्पीति में पहली बार भाजपा महिला मोर्चा का प्रशिक्षण शिविर किया जिसमे महिलाओं को विस्तार से भाजपा संगठन की कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया। जिससे की लाहौल की महिलाएं आगमी चुनावो में पुरी तरह से भागीदार रहें व आम जनता तक भाजपा सरकार द्वारा दी गई लाभ दायक योजनाओं को आम जनता तक पहुंचा सके। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा रश्मि धर सूद ने कहा कि उदयपुर में महिला मोर्चा के लिए प्रक्षिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दृष्टिगत आयोजित इस शिविर में महिलाओं ने बढ़चढ भाग लिया । उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे लाहौल में हर जगह महिलाओं के लिये प्रक्षिक्षण शिविर लगाए जाएंगे ताकि महिलाएं में ही भाजपा हूँ के तहत अपने आप को पार्टी के लिये समर्पित कर सके।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -