- विज्ञापन (Article Top Ad) -
लाहौल ! जनजातीय जिला लाहौल घाटी में जून माह में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री राजा वीरभद्र सिंह लाहौल घाटी का दौरा करेंगे। लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र से शिमला में मुलाकात कर उन्हें गर्मियों में लाहौल स्पीति आने के लिए निमंत्रण दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ने आने के लिए हामी भर दी है,क्योंकि वीरभद्र सिंह का घाटी के लोगों से विशेष लगाव रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक को आश्वासन दिया कि उनका स्वास्थ्य ठीक रहा तो व लाहौल घाटी के लोगों से जरूर मिलेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में लाहौल घाटी में ब अथाह विकास हुआ है,करोड़ों रुपए का प्रावधान कर सड़कों पुलों का जाल बिछा दिया है। क्योंकि वो स्वयं जनजातीय लोगों के दुःख दर्द से भली भांति परिचित हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञालसन ठाकुर ने कहा है कि निमंत्रण को स्वीकार कर पूर्व मुख्यमंत्री ने लाहौल स्पीति के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। इस दौरान जिला महासचिव संजय कटोच,अनिल सहगल आदि उपस्थित रहे।
लाहौल ! जनजातीय जिला लाहौल घाटी में जून माह में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री राजा वीरभद्र सिंह लाहौल घाटी का दौरा करेंगे। लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र से शिमला में मुलाकात कर उन्हें गर्मियों में लाहौल स्पीति आने के लिए निमंत्रण दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ने आने के लिए हामी भर दी है,क्योंकि वीरभद्र सिंह का घाटी के लोगों से विशेष लगाव रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक को आश्वासन दिया कि उनका स्वास्थ्य ठीक रहा तो व लाहौल घाटी के लोगों से जरूर मिलेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में लाहौल घाटी में ब अथाह विकास हुआ है,करोड़ों रुपए का प्रावधान कर सड़कों पुलों का जाल बिछा दिया है। क्योंकि वो स्वयं जनजातीय लोगों के दुःख दर्द से भली भांति परिचित हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञालसन ठाकुर ने कहा है कि निमंत्रण को स्वीकार कर पूर्व मुख्यमंत्री ने लाहौल स्पीति के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। इस दौरान जिला महासचिव संजय कटोच,अनिल सहगल आदि उपस्थित रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -