- विज्ञापन (Article Top Ad) -
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन के लिए आने वाले लोगों की सुविधा के लिए रामपुर शहर में शनिवार को बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रशासन ने पूरी तरह से रोक लगा दी है। रामपुर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सभी बड़े वाहनों को वाया बजीर बावड़ी होकर निकलने का फैसला लिया है। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि शनिवार को रामपुर में हजारों की संख्या में भीड़ जुटने का अंदाजा लगाया जा रहा है। रामपुर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कई अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती भी गई है। रामपुर में शिमला की ओर से आने वाले वाहनों को खोपड़ी मंदिर और किन्नौर की ओर से आने वाले वाहनों को पाटबंगला मैदान से पहले ही पार्क करवाया जाएगा। मुख्य शहर में जाम की समस्या न पैदा हो सके, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा मुख्य शहर में केवल वीआइपी वाहनों को ही आने की अनुमति रहेगी। वीआइपी वाहनों को रामपुर स्थित पदम स्कूल में पार्क किया जाएगा। ठियोग के विश्राम गृह के समीप पूर्व मुख्मयंत्री वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शनों के दोनों तरफ लोगों की भारी भीड़ बारिश के बीच भी डटी रही। वीरभद्र सिंह के पार्थिव शरीर के पहुंचते ही ‘राजा साहब अमर रहे के नारे गूंजते रहे। समर्थकों में वीरभद्र ङ्क्षसह को अंतिम विदाई देने की होड़ दिखाई दी। इस बीच कई महिलाएं भी फूटफूट कर रोती रहीं। शिमला से रामपुर के बीच एनएच-पांच पर शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ङ्क्षसह के पार्थिव शरीर के दर्शन किए। उन्हें भावपूर्ण श्रदांजलि दी। ठियोग में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के सामने सभी राजनीतिक दलों के सैकड़ों लोगों ने वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन किए। इस दौरान विधायक राकेश सिंघा, पंचायत समिति उपाध्यक्ष योगेश, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक दीपक राठौर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कंवर नरेंद्र, पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष किशन शर्मा, पार्षद संजय शर्मा, शहरी अध्यक्ष अनिल ग्रोवर, पूर्व जिप सदस्य आशा कंवर, नप ठियोग के अध्यक्ष विवेक थापर, उपाध्यक्ष रीना शर्मा, शहरी अध्यक्ष अनिल ग्रोवर, मंडल भाजपा अध्यक्ष दुनीचंद कश्यप, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष ज्ञान चंदेल, शहरी अध्यक्ष रमेश खाची, पूर्व नप अध्यक्ष शीला वर्मा, माकपा सचिव संदीप, ब्लांक व जिला भाजपा व कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद थे। उनके अलावा आम लोगों ने भी गांवों से ठियोग पहुंचकर आखिरी विदाई दी। एनएच पांच पर छराबड़ा से लेकर रामपुर तक जगह-जगह लोग वीरभद्र के अंतिम दर्शनों के लिए खड़े थे। ठियोग में तीन बजे शवयात्रा पहुंची।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -