- विज्ञापन (Article Top Ad) -
मंडी , 12 मार्च ! अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी में राज देवता माधोराय की मध्य जलेब में बुधवार को हजारों श्रद्धालु देव परंपरा के साक्षी बने। मध्य जलेब में प्राचीन परंपरा के अनुसार देवी-देवताओं ने शिरकत की।राज देवता माधोराय पालकी में सवार होकर निकले। जलेब में देव धुनों पर देवताओं संग देवलु जमकर झूमे। स्वास्थ मंत्री धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। राजदेवता माधोराय मंदिर में पूजा करने के बाद वह जलेब में शामिल हुए। जलेब का नेतृत्व सराज घाटी के देवताओं ने किया । सर्वप्रथम पुलिस के घुड़सवार, पुलिस और होमगार्ड बैंड, पुलिस के जवान, महिला पुलिस व गृहरक्षकों की टुकड़ियों के अलावा सांस्कृतिक छटा बिखेरते विभिन्न दलों ने जलेब में शिरकत की। सराज, सनोर-बदार क्षेत्र के देवता रियासतकाल की परंपरा के अनुसार अपने-अपने क्रम में जलेब में शामिल हुए। चौहारघाटी के देवताओं ने हुरंग नारायण की अगुआई में शिरकत की। मीडिया से बात करते हो धनीराम सैंडल ने कहा कि मंडी शहर का यह देव समागम अनूठा महोत्सव है। इसमें श्रद्धालुओं को देवी-देवताओं के दर्शन करने का अवसर प्राप्त होता है। वहीं उन्होंने एनएचएम और डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर भी कहा कि सरकार इस पर जल्द से जल्द निर्णय लेगी।
मंडी , 12 मार्च ! अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी में राज देवता माधोराय की मध्य जलेब में बुधवार को हजारों श्रद्धालु देव परंपरा के साक्षी बने। मध्य जलेब में प्राचीन परंपरा के अनुसार देवी-देवताओं ने शिरकत की।राज देवता माधोराय पालकी में सवार होकर निकले।
जलेब में देव धुनों पर देवताओं संग देवलु जमकर झूमे। स्वास्थ मंत्री धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। राजदेवता माधोराय मंदिर में पूजा करने के बाद वह जलेब में शामिल हुए। जलेब का नेतृत्व सराज घाटी के देवताओं ने किया ।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
सर्वप्रथम पुलिस के घुड़सवार, पुलिस और होमगार्ड बैंड, पुलिस के जवान, महिला पुलिस व गृहरक्षकों की टुकड़ियों के अलावा सांस्कृतिक छटा बिखेरते विभिन्न दलों ने जलेब में शिरकत की। सराज, सनोर-बदार क्षेत्र के देवता रियासतकाल की परंपरा के अनुसार अपने-अपने क्रम में जलेब में शामिल हुए। चौहारघाटी के देवताओं ने हुरंग नारायण की अगुआई में शिरकत की।
मीडिया से बात करते हो धनीराम सैंडल ने कहा कि मंडी शहर का यह देव समागम अनूठा महोत्सव है। इसमें श्रद्धालुओं को देवी-देवताओं के दर्शन करने का अवसर प्राप्त होता है। वहीं उन्होंने एनएचएम और डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर भी कहा कि सरकार इस पर जल्द से जल्द निर्णय लेगी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -