- विज्ञापन (Article Top Ad) -
मंडी ! जिला मंडी के उपमंडल करसोग में एक व्यक्ति आग में बुरी तरह झुलस गया। एलपीजी गैस लीक होने के कारण सुबह जैसे ही उसने माचिस की तीली जलाई तो धमाके की आवाज हुई व आग फैल गई। करसोग मुख्यालय के समीप न्यारा गांव में वीरवार सुबह दुनी चंद पुत्र वीर सिंह गांव लटाग डाकखाना रुमनी तहसील थुनाग का रहने वाला है। व्यक्ति गैस से फैली आग में बुरी तरह झुलस गया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल करसोग ले जाया गया, लेकिन यहां व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए शिमला स्थित आइजीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है। इसकी सूचना दुनी चंद के परिवार के सदस्यों को भी दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि दुनी चंद करसोग में कैंटीन चलाता है। उक्त व्यक्ति ने गैस एजेंसी के समीप ही एक मकान में कमरा किराये पर लिया है। यहां बुधवार रात को कमरे में सोने के बाद दुनी चंद ने सुबह सो कर उठते ही गैस जलाने के लिए माचिस की तिल्ली सुलगाई तो कमरे में एकदम से आग फैल गई। इस दौरान दुनी चंद आग में झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। कमरे में लगे खिड़कियों के शीशे भी टूट कर बिखर गए। हादसे की सूचना तुंरत प्रभाव से थाना करसोग को दी गई।थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ स्पाट पर गए थे। जहां पाया गया कि गैस लीक होने की वजह से कमरे में आग लग गई व दुनी चंद नाम का व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल करसोग ले जाया गया। लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उक्त व्यक्ति को आइजीएमसी रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -