- विज्ञापन (Article Top Ad) -
मंडी ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मंडी सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान जयराम सरकार पर ही निशाना साधा है। उन्होंने आरोप प्रत्यारोप के दौर के बीच कहा कि वह अपना पक्ष जनता के सामने रखने आए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर क्या कहना चाहते हैं कि उन्हें कुछ पता नहीं चल रहा, मुझे शिवरात्रि महोत्सव का निमंत्रण नहीं दिया गया। कोरोना के दौरान महोत्सव का आयोजन कर दिया।नगर निगम चुनाव में ऐसा क्या डर हो गया है कि पूरी सरकार व संगठन यहां बैठ गया। अगर काम किया होता तो आज गली-गली नहीं घूमना पड़ता।अनिल शर्मा ने कहा कि राजनीति के साथ परिवार भी जरूरी है। लोकसभा चुनाव में गलती हुई, लोगों ने उसका जवाब दिया। मैं अपने बेटे को मौका देना चाहता था। लोकसभा चुनाव के दौरान साईगलू में विकास के बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन दो साल तक कुछ नहीं हुआ। लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर में शालीनता थी, महेंद्र सिंह के साथ चलने से शालीनता खो दी।सदर में विकास कार्य ठप, थाना पलोंन प्रोजेक्ट पर कोई काम नहीं हुआ। स्कूल भवनों के निर्माण के लिए पैसा नहीं है। विजन पंडित सुखराम के पास था। क्या स्पेंड फ़ोर्स को इस तरह जलील करेंगे। जलजीवन मिशन का 45 प्रतिशत पैसा सराज व धर्मपुर खर्च कर दिया। पहले शिमला मंडी की तुलना होती थी, आज सराज व धर्मपुर की आठ हलकों से लोग तुलना कर रहे हैं।ऊहल पेयजल योजना पूर्व कांग्रेस सरकार की देन है। जब किसी योजना की डीपीआर बनती है, उसमें विजन देखा जाता है। मुख्यमंत्री सोचते पहले है या बोलते पहले हैं पता नहीं। मंडी में ब्यास में कृत्रिम झील संभव नहीं है।यू ब्लॉक में पार्किंग से शहर में यातायात दबाव बढ़ेगा। जेल रोड से जेल बदलने की योजना पिछली सरकार में बनी थी। विक्टोरिया पुल के लिए 15 करोड़ वीरभद्र सरकार ने दिया था। विजन व योजना मैं दे रहा हूं, मुख्यमंत्री जी आप पैसा दें। जयराम ठाकुर सराज के मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं। 10-10 करोड़ के निरीक्षण हट धर्मपुर व सराज में बन रहे हैं।
मंडी ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मंडी सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान जयराम सरकार पर ही निशाना साधा है। उन्होंने आरोप प्रत्यारोप के दौर के बीच कहा कि वह अपना पक्ष जनता के सामने रखने आए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर क्या कहना चाहते हैं कि उन्हें कुछ पता नहीं चल रहा, मुझे शिवरात्रि महोत्सव का निमंत्रण नहीं दिया गया। कोरोना के दौरान महोत्सव का आयोजन कर दिया।नगर निगम चुनाव में ऐसा क्या डर हो गया है कि पूरी सरकार व संगठन यहां बैठ गया। अगर काम किया होता तो आज गली-गली नहीं घूमना पड़ता।अनिल शर्मा ने कहा कि राजनीति के साथ परिवार भी जरूरी है। लोकसभा चुनाव में गलती हुई, लोगों ने उसका जवाब दिया। मैं अपने बेटे को मौका देना चाहता था। लोकसभा चुनाव के दौरान साईगलू में विकास के बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन दो साल तक कुछ नहीं हुआ। लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर में शालीनता थी, महेंद्र सिंह के साथ चलने से शालीनता खो दी।सदर में विकास कार्य ठप, थाना पलोंन प्रोजेक्ट पर कोई काम नहीं हुआ।
स्कूल भवनों के निर्माण के लिए पैसा नहीं है। विजन पंडित सुखराम के पास था। क्या स्पेंड फ़ोर्स को इस तरह जलील करेंगे। जलजीवन मिशन का 45 प्रतिशत पैसा सराज व धर्मपुर खर्च कर दिया। पहले शिमला मंडी की तुलना होती थी, आज सराज व धर्मपुर की आठ हलकों से लोग तुलना कर रहे हैं।ऊहल पेयजल योजना पूर्व कांग्रेस सरकार की देन है। जब किसी योजना की डीपीआर बनती है, उसमें विजन देखा जाता है। मुख्यमंत्री सोचते पहले है या बोलते पहले हैं पता नहीं। मंडी में ब्यास में कृत्रिम झील संभव नहीं है।यू ब्लॉक में पार्किंग से शहर में यातायात दबाव बढ़ेगा। जेल रोड से जेल बदलने की योजना पिछली सरकार में बनी थी। विक्टोरिया पुल के लिए 15 करोड़ वीरभद्र सरकार ने दिया था। विजन व योजना मैं दे रहा हूं, मुख्यमंत्री जी आप पैसा दें। जयराम ठाकुर सराज के मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं। 10-10 करोड़ के निरीक्षण हट धर्मपुर व सराज में बन रहे हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -