- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा / भरमौर ! आज भारतीय जनता पार्टी मंडल भरमौर की कार्यकारणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष श्री रवि जुलकान जी ने की। आज की बैठक में जिला अध्यक्ष श्री जसबीर नागपाल जी, भरमौर पांगी के ऊर्जावान विधायक श्री जिया लाल कपूर जी, मण्डल भाजपा पांगी भरमौर के सभी पदाधिकारी, सभी मंडल महामंत्री, सभी भाजपा मोर्चों के अध्यक्ष व महामंत्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सभी प्रकोष्ठों के संयोजक, जिला परिषद सदस्य, बी डी सी अध्यक्ष उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी के त्रिदेवों को मान सम्मान समारोह हेतु 27 दिसंबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक त्रिदेवों व पन्ना प्रमुखों को सशक्त करने के लिए सभी विधायक अपनी अपनी विधानसभा क्षेत्र में त्रिदेव के घर जायेंगे , और उनके नाम की पट्टिका लगाई जायेगी। और कार्यकर्ता की छत पर पार्टी का झंडा फहराया जायेगा। भाजपा प्रदेश कार्यकारणी की बैठक में दिए गए निर्देशों व सुझावों को बूथ तक हर कार्यकर्ता तक पहुंचाने के लिए पार्टी बचनबद्ध है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -