- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! न्याग्रां-होली मार्ग पर कार दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई। मृतकों की पहचान ग्राम पंचायत न्याग्रां के घड़ोह गांव निवासी ठाकुर सिंह पुत्र शक्ति चंद तथा त्रिलोक पुत्र भुंखू राम के रूप में हुई है। शनिवार सुबह ठाकुर सिंह, त्रिलोक व बांकला देवी पत्नी अमरजीत निवासी घड़ौह आल्टो कार नंबर एचपी-46-2145 में सवार होकर घड़ोह से होली की तरफ जा रहे थे। कार के खाई में गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से बचाव कार्य चलाया तथा घायलों सहित मृतक ठाकुर सिंह के शव को सड़क तक पहुंचाया गया। जहां से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली ले जाया गया। इसी दौरान त्रिलोक ने घाव का ताव न सहते हुए गरोला के समीप दम तोड़ दिया। जबकि, वांकला का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
चम्बा ! न्याग्रां-होली मार्ग पर कार दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई। मृतकों की पहचान ग्राम पंचायत न्याग्रां के घड़ोह गांव निवासी ठाकुर सिंह पुत्र शक्ति चंद तथा त्रिलोक पुत्र भुंखू राम के रूप में हुई है। शनिवार सुबह ठाकुर सिंह, त्रिलोक व बांकला देवी पत्नी अमरजीत निवासी घड़ौह आल्टो कार नंबर एचपी-46-2145 में सवार होकर घड़ोह से होली की तरफ जा रहे थे। कार के खाई में गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई।
पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से बचाव कार्य चलाया तथा घायलों सहित मृतक ठाकुर सिंह के शव को सड़क तक पहुंचाया गया। जहां से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली ले जाया गया। इसी दौरान त्रिलोक ने घाव का ताव न सहते हुए गरोला के समीप दम तोड़ दिया। जबकि, वांकला का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -