
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर ! झंडूता मंडल भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सक्रियता बढ़ा दी है। इसके तहत वीरवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की मंडल स्तरीय बैठक झंडूता में आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष सोहनलाल जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा ने बतौर मुख्य अतिथि, जबकि प्रदेश महामंत्री कृष्णलाल चंदेल व जिला अध्यक्ष बेलीराम टैगोर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए गए। इसके अलावा झंडूता विधानसभा क्षेत्र का चहंुमुखी विकास करवाने के साथ ही लोगों की समस्याएं जानने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प पदयात्रा शुरू करने के लिए विधायक जीतराम कटवाल की सराहना की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राकेश डोगरा ने कहा कि मोदी सरकार का 10 वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। इस अवधि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं गतिशील नेतृत्व में देश जहां चहंुमुखी विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं भारत का नाम पूरे विश्व में ऊंचा भी हुआ है। मोदी सरकार ने हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। करोड़ों लोग इन योजनाओं से लाभांवित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री की नीतियों की बदौलत बजट का मुख और विकास का रुख गांवों की ओर मुड़ा है। उनकी राष्ट्रवादी सोच से भारत वर्ष 2047 तक न केवल विकसित राष्ट्र बनेगा, बल्कि फिर से विश्व गुरु भी बनेगा। प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। राकेश डोगरा ने कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र में पिछले 7 वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। यहां तक कि पिछड़ा कहे जाने वाले कोटधार क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर भी बदल गई है। बागछाल पुल इस क्षेत्र को नई पहचान दिलाने के साथ ही लोगों की आर्थिकी मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाएगा। इसका मुख्य श्रेय झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल को जाता है। चाहे इस विधानसभा क्षेत्र के विकास की बात हो या संगठनात्मक कार्यों की, उनके नेतृत्व में झंडूता मंडल हमेशा आगे रहता आया है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों को देने के साथ ही उनकी समस्याएं जानने के लिए जीतराम कटवाल ने अब विकसित भारत संकल्प पदयात्रा शुरू की है। इसकी सराहना प्रदेश स्तर पर हो रही है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झंडूता में अनुसूचित जाति मोर्चा का एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। चुनाव में झंडूता क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को कम से कम 30 हजार वोटों की बढ़त दिलाई जाएगी। बैठक में सुभाष मन्हास, इंद्र सिंह चंदेल, दिनेश चंदेल, रमेश जमवाल, गुलाबूराम व अमरनाथ कौंडल समेत कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बिलासपुर ! झंडूता मंडल भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सक्रियता बढ़ा दी है। इसके तहत वीरवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की मंडल स्तरीय बैठक झंडूता में आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष सोहनलाल जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा ने बतौर मुख्य अतिथि, जबकि प्रदेश महामंत्री कृष्णलाल चंदेल व जिला अध्यक्ष बेलीराम टैगोर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए गए। इसके अलावा झंडूता विधानसभा क्षेत्र का चहंुमुखी विकास करवाने के साथ ही लोगों की समस्याएं जानने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प पदयात्रा शुरू करने के लिए विधायक जीतराम कटवाल की सराहना की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए राकेश डोगरा ने कहा कि मोदी सरकार का 10 वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। इस अवधि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं गतिशील नेतृत्व में देश जहां चहंुमुखी विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं भारत का नाम पूरे विश्व में ऊंचा भी हुआ है। मोदी सरकार ने हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। करोड़ों लोग इन योजनाओं से लाभांवित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री की नीतियों की बदौलत बजट का मुख और विकास का रुख गांवों की ओर मुड़ा है। उनकी राष्ट्रवादी सोच से भारत वर्ष 2047 तक न केवल विकसित राष्ट्र बनेगा, बल्कि फिर से विश्व गुरु भी बनेगा। प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
राकेश डोगरा ने कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र में पिछले 7 वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। यहां तक कि पिछड़ा कहे जाने वाले कोटधार क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर भी बदल गई है। बागछाल पुल इस क्षेत्र को नई पहचान दिलाने के साथ ही लोगों की आर्थिकी मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाएगा। इसका मुख्य श्रेय झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल को जाता है। चाहे इस विधानसभा क्षेत्र के विकास की बात हो या संगठनात्मक कार्यों की, उनके नेतृत्व में झंडूता मंडल हमेशा आगे रहता आया है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों को देने के साथ ही उनकी समस्याएं जानने के लिए जीतराम कटवाल ने अब विकसित भारत संकल्प पदयात्रा शुरू की है।
इसकी सराहना प्रदेश स्तर पर हो रही है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झंडूता में अनुसूचित जाति मोर्चा का एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। चुनाव में झंडूता क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को कम से कम 30 हजार वोटों की बढ़त दिलाई जाएगी। बैठक में सुभाष मन्हास, इंद्र सिंह चंदेल, दिनेश चंदेल, रमेश जमवाल, गुलाबूराम व अमरनाथ कौंडल समेत कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -