- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ. प्रकाश दरोच ने बताया कि भारत की जनसंख्य विश्व भर में दूसरे नम्बर वाला बहुत बडा देश है इसी को मध्य नजर रखते हुए सरकार द्वारा जनसंख्य नियंत्रण के लिए हर वर्ष विश्व जनसंख्य दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भजुन में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत बिलासपुर जिले में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए जनसंख्या पखवाडा बनाया जा रहा है जिसमें पहला दम्पति सम्र्पक पखवाडा 27 जून से 10 जुलाई तक व दूसरा जनसंख्या स्थिरता पखवाडा 11 जुलाई से 24 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 27 जून से 10 जुलाई के अंतर्गत पात्र दम्पतियों को परिवार नियोजन के विभिन्न तरीकों की जानकारी घर-घर जा कर स्वास्थ्य कर्मियों और आशा वर्कर द्वारा मौखिक, हैंड बीलस बांटकर व बैनरों के माध्यम से दी गई और इच्छुक पात्र दम्पतियों ने इन तरीकों में से परिवार नियोजन के लिए अपनी इच्छानुसार स्थाई और अस्थाई तरीकों का चयन किया। उन्होंने बताया कि जनसंख्या स्थिरता पखवाडा 11 जुलाई से 24 जुलाई के अन्तर्गत पात्र दम्पतियों को परिवार नियोजन के विभिन्न स्थाई और अस्थाई तरीकों के लिए पखवाडे इच्छुक पात्र दम्पतियों द्वारा चुने हुए तरीकों की सेवाएं सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मुफ्त उपलब्ध करवाई जा रही है। इस पखवाडे में पूरे जिले में स्थाई तरीकों नसवंदी, नलबंदी तथा अस्थाई तरीको में निरोध महिलाओं को ओ.पी., छाया, ई.सी.पी., अन्तरा इन्जैक्शन, आई.यू.सी.डी. व पी.पी.आई.यू.सी.डी. (प्रसव के बाद) सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि विश्व की जनसंख्या लगभग 7.70 अरब है। भारत चीन के बाद दूसरा ऐसा राष्ट्र जिसकी आबादी 135 करोड़ है। भारत विश्व का दूसरे सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। उन्होंने बताया कि जनसंख्या वृद्धि के कारण ं पर्यावरण की समस्या, रोजगार की समस्या, निवास और आवास की समस्या, स्वास्थ्य समस्या बढ़ती जा रही है। ऐसी समस्याएं देश के लिए चुनौती है। इसलिए जनसंख्या को नियंत्रित रखने के लिए समाज के सभी वर्गों जैसे पंचायती राज संस्थाओं लोकसभा के सदस्यों विधायकों और समाज के अन्य लोगों का सहयोग बहुत आवश्यक है। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का उदेश्य दंपत्ति को अपने परिवार को योजना बद्ध तरीके से नियोजित करने के लिए प्रेरित करना है। विश्व जनसंख्या दिवस में परिवार नियोजन लैंगिक समानता, मानवाधिकार गरीबी, मातृ स्वास्थ्य और स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य शिक्षक ने बताया कि संपर्क पखवाड़े में आशा सामाजिक कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कर्मी व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने कार्य क्षेत्र में घर-घर जाकर योग्य दंपत्ति चिन्हित करेगी। चिन्हित दंपतियों को परिवार नियोजन के लिए बास्केट ऑफ चॉइस बतायी जाएगा। इसमें दंपत्ति की इच्छा अनुसार परिवार नियोजन के अस्थाई साधन जैसे गर्भधारण रोकने के लिए गर्भनिरोधक गोली सीसी, आपातकालीन गोली 72, आईयूसीडी 375, 380, छाया गोली, अंतरा इंजेक्शनआदि परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों का प्रयोग करने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस प्रकार बच्चों में उचित अंतर बनाया जा सकता है जिसे मां और बच्चे का स्वास्थ्य ठीक बना रहता है। उन्होंने बताया कि पखवाड़े में इच्छुक लाभार्थियों को पुरुष को नसबंदी यानी एन.एस.वी और महिला को नलबंदी यानी ट्यूबेक्टमी के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य कार्यकर्ता जोगिंदर सिंह महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रेखा देवी व समुदाय के विभिन्न लोगों ने भाग लिया और सभी पात्र लोगों दम्पतियों से अनुरोध किया कि सही निर्णय लेकर परिवार नियोजन का स्थाई व अस्थाई तरीका अपनाकर अपने परिवार को सीमित रखें, जनसंख्या पर नियत्रंण रखें, और देश की तरकी में अपना योगदान दें। इस अवसर पर विशेष रुप से महिला मंडल प्रधान दयोथ विमला देवी उपस्थित रही। उन्होंने भी विश्व जनसंख्या दिवस पर अपने विचार रखे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -