- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर ! जिला बिलासपुर के लडके और लडकियों के लिए युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा खेलों इडियां केंद्र बिलासपुर में सत्र 2022-23 के प्रवेश के लिए ट्रायल 6 मई 2022 को प्रातः 10 बजे से कहलूर खेल परिसर लुहणू मैदान में किया जायेगा। इस दौरान जिला बिलासपुर के 15 लड़कों और 15 लड़कियों का चयन किया जाएगा। यह जानकारी आज जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रवि शंकर ने दी। उन्होंने बताया कि खेलों इडिया के तहत ट्रायल कबड्डी के लिए लड़के एंव लड़कियों के लिए आयु सीमा 1 जनवरी 2007 से 31 दिसम्बर 2021 तक 13 से 15 वर्ष की बीच होनी चाहिए। इसी प्रकार चयन प्रतियोगिता में प्रवेश हेतु न्यूनतम शारीरिक मापदण्ड 13 वर्ष की आयु वाले लड़के लड़कियों की शारीरिक लम्बाई 159 से0मी0 तथा 43 किलो ग्राम बजन, 14 वर्ष आयु के लिए 164 से0मी0 लम्बाई तथा 49 किलोग्राम वजन तथा 15 वर्ष आयु के अभियर्थियों के लिए शारीरिक लम्बाई 165 से0मी0 तथा वजन 50 किलोग्राम तक होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में स्कूल खेल राज्य/राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृश्ट प्रदर्शन तथा उदीयमान खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जायेगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रायल में भाग लेने के लिए अभियर्थियों को अपना आधार कार्ड, शैक्षणिक, आयु प्रमाण पत्र एवं खेल उपलब्धियों के मूल प्रमाण पत्रों का एक सैट फोटोकापी तथा दो पासपोर्ट साईज फोटो सहित प्रशिक्षण केंन्द्र बिलासपुर में रिपोर्ट करें। खेल अधिकारी ने बताया कि खिलाड़ियों का पंजीकरण 6 मई को प्रातः 9 बजे से कहलूर खेल परिसर, लुहणू मैदान बिलासपुर में आरम्भ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि खेल इंडिया केंद्र बिलासपुर के लिए इच्छुक प्रशिक्षक उम्मीदवार आवेदन करना चाहता है तो वह अपने दस्तावेज/एन0आई0एस0 का डिप्लोमा, नेशनल प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र इत्यादि हो तो वह जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय बिलासपुर मेे जमा करवा सकता है। अधिक जानकारी क लिए श्री रत्न लाल ठाकुर, कबड्डी प्रशिक्षक मोबाईल न0 70187-89161 तथा कार्यालय दूरभाष न0 01978-222611 पर भी सम्पर्क कर सकते है तथा इस ट्रायल में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का टी॰ए॰/डी॰ए॰ देय नहीं होगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -