- विज्ञापन (Article Top Ad) -
नाहन , 31 अगस्त ! प्रदेश भाजपा सरकार ऐतिहासिक घोटालो, खनन माफिया और नशा माफिया की सरकार बन गई है। प्रदेश में भाजपा सरकार गूंगी, बाहरी और अंधी सरकार साबित हुई है। लोग अब भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों से परेशान है। यह बात नाहन में जागो हिमाचल सदभावना यात्रा के बाद आयोजित पत्रकारवार्ता में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कही। अनुराग ने कहा कि जागो हिमाचल सदभावना यात्रा का उदेश्य भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों क़ो जानते के सामने रखना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश से अब भाजपा सरकार का सूपड़ा साफ होने वाला है। वीओ: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि प्रदेश ने भाजपा सरकार घोटालों की सरकार है। घोटाले इतने बड़े की इन घोटालो की कोई भी जाँच सीबीआई से नहीं करवाई गई है। उन्होंने कहा की प्रदेश में पुलिस भर्ती घोटाले ने पूरे प्रदेश की देश के अलावा विदेश में बदनाम किया था। साथ ही प्रदेश की यूनिवरसिटी में लाखो करोड़ों का नशा युवाओं क़ो बर्बाद कर रहा है। प्रदेश में खनन माफिया, स्वास्थ्य के नाम माफिया यानी यु कहा जाए कि प्रदेश में भाजपा माफियों की सरकार बन गई है। मुख्यमंत्री का एडमिस्ट्राटिव पर भी कोई पकड़ नहीं है। कोई भी उनकी बात नहीं सुन रहा है। उन्होंने कहा यह एक ऐतिहासिक बात है कि प्रदेश में सात चीफ सेक्टरी बदल दिए गए। अनुराग ने कहा कि एक और चीज प्रदेश में देखने क़ो मिल रही है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री क़ो अब गुस्सा आना शुरू हो गया है। पिछले साढ़े चार साल में मुख्यमंत्री क़ो गुस्सा नहीं अब कुर्सी जाने के चलते उन्हें गुस्सा आना शुरू हो गया है। इससे लगता है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार जाने वाली है और कांग्रेस की सरकार आने वाली है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -