- विज्ञापन (Article Top Ad) -
धर्मशाला ! देश विपक्षहीन हो गया है। आप का आंदोलन दिल्ली, पंजाब के बाद हिमाचल में पहुच चुका है। धर्मशाला से आप मे जुड़ने के बाद पत्रकार वार्ता में राकेश चौधरी ने कहा एक इंकलाब की शुरुआत हो चुकी है। 2019 में धर्मशाला की जनता ने मुझे पर विशवास जताया। 2022 में हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। दिल्ली में आप ने वो कार्य किये जो आम आदमी की प्राथमिकता है। लोग भाजपा व कांग्रेस पार्टी से दुखी हो चुकी है। बहुत सारे लोग आप मे आने को तैयार बैठे हैं। खुल कर लोग आप को जॉइन कर रहे हैं। आप से मेरा जुड़ना विरोधियों को रास नही आ रहा है। भाजपा व कांग्रेस के नेता में हड़कंप मच चुका है। आप में शामिल होने से इन दोनों पार्टियों के नेताओं को अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है। मै एक समाज सेवी रहा हूँ। मैने कभी भाजपा पार्टी से टिकट नही माँगी। पांच साल भाजपा पांच साल कांग्रेस के रवाज को जनता अब खत्म करना चाहती है। जनता प्रदेश में तीसरे विकल्प की सरकार चाहती है। झाड़ू से प्रदेश की गंदी राजनीति की सफाई होना तय है। जो लोग मेरे खिलाफ अनाप शनाप बयानबाजी कर रहें हैं उनको इसका जबाब जनता देगी। हिमाचल में आप एक बहुत बड़ा संघठन बनकर उभरेगा। आपकी सरकार बनने के बाद सभी जनता का कार्य होंगे। पहाड़ कैसे चढ़ा जाता है ये हमे पता है। धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय का मुद्दा सबसे बड़ा मुद्दा है। विकास के नाम पर धर्मशाला को सबसे पीछे धकेला गेया हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर दोनों पार्टियों ने राजनीति की है। कांग्रेस पार्टी ने धर्मशाला में ऐसी घोषणाएं की जो आज तक धरातल में नही देखी गई। और कांग्रेस नेता विकास की बात कर रहे हैं। भाजपा नेताओं को अभी तक विकास की परिभाषा का ज्ञान तक नहीं। विकास की बातें करने बालों ने केवल आपना विकास किया है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -