- विज्ञापन (Article Top Ad) -
धर्मशाला , 18 दिसंबर ! विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा की हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधान सभा का चतुर्थ सत्र 19 दिसम्बर, 2023 को 11 बजे आरम्भ होगा। सत्र के प्रथम दिन पूर्व विधायक बाल कृष्ण चौहान के निधन पर शोकोदगार होगा तथा माननीय मुख्य मंत्री नव नियुक्त मन्त्री परिषद के दो सदस्यों का सदन में परिचय करवायेंगे। यह सत्र 23 दिसम्बर, 2023 तक चलेगा इस सत्र में कुल 5. बैठकें होंगी। 21 दिसम्बर, 2023 वीरवार का दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किया गया है। 23 दिसम्बर, 2023 को शनिवार के दिन भी सत्र आयोजित किया जाएगा। पठानियां ने कहा कि विधान सभा सचिवालय तपोवन शीतकालीन सत्र के आयोजन के लिए पूरी तरह सजग है तथा तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। मानसून सत्र के दृष्टिगत विधान सभा की सुरक्षा को चाक-चौबंद करने हेतु 4 दिसम्बर, 2023 को जिला कांगड़ा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए थे। परिवहन, सुरक्षा तथा पार्किंग व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। इसके अतिरिक्त विधान सभा सचिवालय तथा परिसर में चल रहे मुरम्मत तथा विकासात्मक कार्यों को समय पर पूर्ण करने के लिए भी विशेषकर लोक निर्माण विभाग तथा लोक निर्माण विभाग (विद्युत) के अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे जो कि अब पूर्ण हो चुका है। पूर्व की भांति इस वर्ष भी हिमाचल प्रदेश विधान सभा तपोवन भवन तथा परिसर को दुधिया रोशनी से सुसज्जित कर आकर्षक तथा खुबसुरत बनाया गया है। पठानियां ने कहा कि सदन की कार्यवाही देखने के लिए स्कूली छात्र- छात्राओं को प्राथमिकता दी जायेगी। स्थान की उपलब्धता अनुसार अनुमति प्रदान की जायेगी। आज के बच्चे कल का भविष्य है और उन्हें लोकतान्त्रिक प्रणाली का ज्ञान होना भी बहुत जरूरी है। सदन की दर्शक दीर्घा से सदन की कार्यवाही देखने पर उनके ज्ञान में निश्चित तौर पर वृद्धि होगी तथा लोकतन्त्र की मजबुती का मार्ग प्रश्सत होगा। आम आदमी भी स्थान की उपलब्धता पर अपना पास बनवाकर सदन की कार्यवाही देख सकेंगे। तपोवन भवन तथा परिसर में प्रवेश केवल उन्हें मिलेगा जिन्हें विधान सभा सचिवालय से अधिकारिक पास जारी होगा। बिना पास कोई भी प्रवेश की कोशिश न करें अन्यथा कड़ी से कढ़ी कार्रवाई होगी। उन्होने कहा कि इस सत्र में माननीय सदस्यों से कुल 471 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई है। जिसमें 348 प्रश्न तारांकित तथा 123 प्रश्न अतारांकित सूचनाएं प्राप्त हुई हैं जिन्हें नियमानुसार सरकार को आगामी कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है। इसके अतिरिक्त नियम 62 के तहत 4 सूचनाएं, नियम 63 के तहत 1 सूचना, नियम 101 के तहत 10 सूचनाएं, नियम 130 के अन्तर्गत 12 सूचनाएं जिसमें पिछले सत्र की स्थगित 2 सूचनाएं भी शामिल है ।
धर्मशाला , 18 दिसंबर ! विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा की हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधान सभा का चतुर्थ सत्र 19 दिसम्बर, 2023 को 11 बजे आरम्भ होगा। सत्र के प्रथम दिन पूर्व विधायक बाल कृष्ण चौहान के निधन पर शोकोदगार होगा तथा माननीय मुख्य मंत्री नव नियुक्त मन्त्री परिषद के दो सदस्यों का सदन में परिचय करवायेंगे।
यह सत्र 23 दिसम्बर, 2023 तक चलेगा इस सत्र में कुल 5. बैठकें होंगी। 21 दिसम्बर, 2023 वीरवार का दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किया गया है। 23 दिसम्बर, 2023 को शनिवार के दिन भी सत्र आयोजित किया जाएगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
पठानियां ने कहा कि विधान सभा सचिवालय तपोवन शीतकालीन सत्र के आयोजन के लिए पूरी तरह सजग है तथा तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। मानसून सत्र के दृष्टिगत विधान सभा की सुरक्षा को चाक-चौबंद करने हेतु 4 दिसम्बर, 2023 को जिला कांगड़ा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए थे। परिवहन, सुरक्षा तथा पार्किंग व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे।
इसके अतिरिक्त विधान सभा सचिवालय तथा परिसर में चल रहे मुरम्मत तथा विकासात्मक कार्यों को समय पर पूर्ण करने के लिए भी विशेषकर लोक निर्माण विभाग तथा लोक निर्माण विभाग (विद्युत) के अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे जो कि अब पूर्ण हो चुका है। पूर्व की भांति इस वर्ष भी हिमाचल प्रदेश विधान सभा तपोवन भवन तथा परिसर को दुधिया रोशनी से सुसज्जित कर आकर्षक तथा खुबसुरत बनाया गया है।
पठानियां ने कहा कि सदन की कार्यवाही देखने के लिए स्कूली छात्र- छात्राओं को प्राथमिकता दी जायेगी। स्थान की उपलब्धता अनुसार अनुमति प्रदान की जायेगी। आज के बच्चे कल का भविष्य है और उन्हें लोकतान्त्रिक प्रणाली का ज्ञान होना भी बहुत जरूरी है।
सदन की दर्शक दीर्घा से सदन की कार्यवाही देखने पर उनके ज्ञान में निश्चित तौर पर वृद्धि होगी तथा लोकतन्त्र की मजबुती का मार्ग प्रश्सत होगा। आम आदमी भी स्थान की उपलब्धता पर अपना पास बनवाकर सदन की कार्यवाही देख सकेंगे। तपोवन भवन तथा परिसर में प्रवेश केवल उन्हें मिलेगा जिन्हें विधान सभा सचिवालय से अधिकारिक पास जारी होगा। बिना पास कोई भी प्रवेश की कोशिश न करें अन्यथा कड़ी से कढ़ी कार्रवाई होगी।
उन्होने कहा कि इस सत्र में माननीय सदस्यों से कुल 471 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई है। जिसमें 348 प्रश्न तारांकित तथा 123 प्रश्न अतारांकित सूचनाएं प्राप्त हुई हैं जिन्हें नियमानुसार सरकार को आगामी कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है। इसके अतिरिक्त नियम 62 के तहत 4 सूचनाएं, नियम 63 के तहत 1 सूचना, नियम 101 के तहत 10 सूचनाएं, नियम 130 के अन्तर्गत 12 सूचनाएं जिसमें पिछले सत्र की स्थगित 2 सूचनाएं भी शामिल है ।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -