- विज्ञापन (Article Top Ad) -
धर्मशाला ! हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 5 से 24 मार्च तक होंगी। पांचवीं की परीक्षाएं 8 से 15 मार्च तक चलेंगी। आठवीं की परीक्षाएं 5 से 24 मार्च तक होंगी। परीक्षाएं सुबह नौ के बजाय 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होंगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी की है। इस बार वार्षिक परीक्षाओं की टाइमिंग में बदलाव किया है। परीक्षाएं सुबह नौ बजे के बजाय 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होंगी।विद्यार्थियों को सुबह 9:45 बजे तक परीक्षा हाल में बैठना होगा। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी ने बताया कि परीक्षाओं के दौरान नियुक्त स्टाफ के साथ परीक्षार्थियों को भी फेसमास्क पहनना अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए आधा घंटा पहले उपस्थिति दर्ज करवानी होगी।
इस बार वार्षिक परीक्षाओं की टाइमिंग में बदलाव किया है। परीक्षाएं सुबह नौ बजे के बजाय 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होंगी।विद्यार्थियों को सुबह 9:45 बजे तक परीक्षा हाल में बैठना होगा। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी ने बताया कि परीक्षाओं के दौरान नियुक्त स्टाफ के साथ परीक्षार्थियों को भी फेसमास्क पहनना अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए आधा घंटा पहले उपस्थिति दर्ज करवानी होगी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -