- विज्ञापन (Article Top Ad) -
धर्मशाला , 20 जनवरी ! विकलांग कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष तकदीर सिंह द्वारा गणतंत्र दिवस पर दिव्यांग जोड़ो पद यात्रा शुरू की जा रही है। यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। तकदीर सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को यात्रा गांधी वाटिका धर्मशाला से आरंभ होगी और 14 दिन पैदल सफर तय कर शिमला पहुंचेगी। शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को दिव्यांग वर्ग की मांगों से अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान वह प्रतिदिन 20 से 25 किलोमीटर पैदल सफर करेंगे। उन्होंने बताया कि हिमाचल में आईआरडीपी और सस्ते राशन की सुविधा पा रहे लोगों की जांच की जाए और यह सुविधाएं पात्र लोगों को दी जाएं। सभी जिलों में कल्याण विभाग के साथ दिव्यांग भवन बनाए जाएं। दिव्यांगों का बैकलॉक भरा जाए और सरकारी क्षेत्र व निजी कंपनियों में सुविधा अनुसार दिव्यांगों को रोजगार दिया जाए। दिव्यांगों की पेंशन को महंगाई के चलते 5 हजार रुपये किया जाए तथा परिवार के साथ दिव्यांगों की आय को न जोड़ा जाए। दिव्यांगों के लिए निगमों और बोर्डों में नियुक्तियां का प्रावधान हो तथा दिव्यांगों के लिए अलग से कमीशनर की व्यवस्था की जाए। इन्हीं सभी मांगों को लेकर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
धर्मशाला , 20 जनवरी ! विकलांग कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष तकदीर सिंह द्वारा गणतंत्र दिवस पर दिव्यांग जोड़ो पद यात्रा शुरू की जा रही है। यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। तकदीर सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को यात्रा गांधी वाटिका धर्मशाला से आरंभ होगी और 14 दिन पैदल सफर तय कर शिमला पहुंचेगी।
शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को दिव्यांग वर्ग की मांगों से अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान वह प्रतिदिन 20 से 25 किलोमीटर पैदल सफर करेंगे। उन्होंने बताया कि हिमाचल में आईआरडीपी और सस्ते राशन की सुविधा पा रहे लोगों की जांच की जाए और यह सुविधाएं पात्र लोगों को दी जाएं। सभी जिलों में कल्याण विभाग के साथ दिव्यांग भवन बनाए जाएं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
दिव्यांगों का बैकलॉक भरा जाए और सरकारी क्षेत्र व निजी कंपनियों में सुविधा अनुसार दिव्यांगों को रोजगार दिया जाए। दिव्यांगों की पेंशन को महंगाई के चलते 5 हजार रुपये किया जाए तथा परिवार के साथ दिव्यांगों की आय को न जोड़ा जाए। दिव्यांगों के लिए निगमों और बोर्डों में नियुक्तियां का प्रावधान हो तथा दिव्यांगों के लिए अलग से कमीशनर की व्यवस्था की जाए। इन्हीं सभी मांगों को लेकर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -