- विज्ञापन (Article Top Ad) -
धर्मशाला , 05 जनवरी [ विशाल सूद ] ! कुलदीप सिंह पठानिया 14वीं विधानसभा के अध्यक्ष बन गए हैं। प्रोटेम स्पीकर चन्द्र कुमार ने कुलदीप पठानिया के नाम की घोषणा की। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुलदीप पठानिया को अध्यक्ष पद की कुर्सी तक पहुंचाया। कुलदीप सिंह पठानिया सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी उन्हें बधाई दी। अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कहा कि वह सालों से विधानसभा के सदस्य रहे हैं। विधानसभा नियमों से चलती है और वह नियमों से भली भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष को बराबर का समय दिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि विधानसभा के सदस्य इस विधानसभा की उच्च परंपराओं का निर्वहन करेंगे।
धर्मशाला , 05 जनवरी [ विशाल सूद ] ! कुलदीप सिंह पठानिया 14वीं विधानसभा के अध्यक्ष बन गए हैं। प्रोटेम स्पीकर चन्द्र कुमार ने कुलदीप पठानिया के नाम की घोषणा की।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुलदीप पठानिया को अध्यक्ष पद की कुर्सी तक पहुंचाया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
कुलदीप सिंह पठानिया सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी उन्हें बधाई दी।
अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कहा कि वह सालों से विधानसभा के सदस्य रहे हैं। विधानसभा नियमों से चलती है और वह नियमों से भली भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष को बराबर का समय दिया जाएगा।
उन्होंने उम्मीद जताई कि विधानसभा के सदस्य इस विधानसभा की उच्च परंपराओं का निर्वहन करेंगे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -