- विज्ञापन (Article Top Ad) -
धर्मशाला , 16 मार्च ! प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव एंव आदिवासी राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य मनोज ठाकुर ने राज्यसभा सांसद के चुनाव में कांग्रेस के 6 विधायकों ने भाजपा के साथ मिलकर घटिया खेल खेला। जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा पार्टी ने इन विधायकों को पूरा मान-सम्मान दिया और जिसके बदले इन विधायकों ने पीठ के पीछे छूरा घोंपा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक योद्धा है, जिन्हे यह बागी विधायक मिलकर भी न हरा पाए। मुख्यमंत्री को हराना उनके बस की बात नही है। वो चाहे जो कर ले। उन्होंने कहा जल्द ही लोकसभा चुनाव होने वाले हैं तथा कांग्रेस पार्टी की जीत किस प्रकार से सुनिश्चित यह हमें अभी तय करना है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र में 15 लाख के लगभग मतदाता हैं, जिसमेें 25 से 30 प्रतिशत के बीच गददी समुदाय का वोट बैंक है। दोनों जिलों के 12 विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा गददी समुदाय की बहुबलता है। उन्होनें कहा कि चुनावों में गददी समुदाय हार-जीत में अपनी निर्णायक भूमिका निभाता है। मनोज ठाकुर ने कहा कि भाजपा पार्टी ने यह सब देख चुनावों में अन्य पदों पर गददी समुदाय को महत्व दिया, जिसमें भाजपा सफल भी हुई। इसका कारण यह है कि आज 90 प्रतिशत गददी वोटर भाजपा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा ने गददी समुदाय से तालुक रखने वाले किशन कपूर को कांगड़ा-चम्बा से टिकट दी थी, जिसमें 72.5 प्रतिशत वोट लेकर देश में इतिहास बनाया। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनावों में भाजपा गददी समुदाय को टिकट देने वाली नही। ऐसे में अगर कांग्रेस गददी समुदाय को टिकट देती है तो कांगड़ा से पार्टी की जीत तय हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूरी तरह से मजबूती के साथ कार्य कर रही है।
धर्मशाला , 16 मार्च ! प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव एंव आदिवासी राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य मनोज ठाकुर ने राज्यसभा सांसद के चुनाव में कांग्रेस के 6 विधायकों ने भाजपा के साथ मिलकर घटिया खेल खेला। जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा पार्टी ने इन विधायकों को पूरा मान-सम्मान दिया और जिसके बदले इन विधायकों ने पीठ के पीछे छूरा घोंपा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक योद्धा है, जिन्हे यह बागी विधायक मिलकर भी न हरा पाए।
मुख्यमंत्री को हराना उनके बस की बात नही है। वो चाहे जो कर ले। उन्होंने कहा जल्द ही लोकसभा चुनाव होने वाले हैं तथा कांग्रेस पार्टी की जीत किस प्रकार से सुनिश्चित यह हमें अभी तय करना है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र में 15 लाख के लगभग मतदाता हैं, जिसमेें 25 से 30 प्रतिशत के बीच गददी समुदाय का वोट बैंक है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
दोनों जिलों के 12 विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा गददी समुदाय की बहुबलता है। उन्होनें कहा कि चुनावों में गददी समुदाय हार-जीत में अपनी निर्णायक भूमिका निभाता है। मनोज ठाकुर ने कहा कि भाजपा पार्टी ने यह सब देख चुनावों में अन्य पदों पर गददी समुदाय को महत्व दिया, जिसमें भाजपा सफल भी हुई। इसका कारण यह है कि आज 90 प्रतिशत गददी वोटर भाजपा से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा ने गददी समुदाय से तालुक रखने वाले किशन कपूर को कांगड़ा-चम्बा से टिकट दी थी, जिसमें 72.5 प्रतिशत वोट लेकर देश में इतिहास बनाया। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनावों में भाजपा गददी समुदाय को टिकट देने वाली नही। ऐसे में अगर कांग्रेस गददी समुदाय को टिकट देती है तो कांगड़ा से पार्टी की जीत तय हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूरी तरह से मजबूती के साथ कार्य कर रही है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -