- विज्ञापन (Article Top Ad) -
धर्मशाला ! भाजपा जिला कांगड़ा के महामंत्री रणवीर सिंह निक्का ने धर्मशाला में पत्रकारा वार्ता के दौरान वर्तमान भाजपा सरकार के वन व खेल मंत्री राकेश पठानिया के खिलाफ मौर्चा खोलते हुए कहा कि अगर कोई भ्रष्टाचार कर रहा है तो हम उसेसहन नही करेंगे तथा उसके खिलाफ जांच की मांग प्रदेश सरकार से करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं अपने स्तर पर गरीब लोगों की मदद कर रहा हूं , परंतु भाजपा आला नेता को ऐसा लग रहा है इससे मेरी लोकप्रियता बढ़ रही है और मंडल पर मेरे खिलाफ चलने के लिए दबाव बना रहे हैं। नूरपुर भाजपा मंडल द्वारा मेरी पार्टी प्राथमिक सदस्या खत्म करने की जो बात कही जा रही है। उन्होंने कहा मैंने सरकार से कोई ओहदा नही मांगा। रही टिकट की बात तो टिकट मिलने को अभी बहुत समय है। यह पार्टी तय करेगी टिकट किसे मिलेगी। लोग चार सालों से अपने चुने हुए नेता को ढूंढ रहे हैं। जो नेता जनता के बीच न्ही जाता जनता उसे हराती है। मैनें कभी केंद्र व प्रदेश के खिलाफ ब्यानबाजी नही की। कभी केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को गलत नही ठहराया। उन्होंने कहा हम लोगों की मदद कर रहे हैं करते रहेंगे। अगर हम किसी मंत्री या विधायक के भ्रष्टाचार को उजागर करते हैं तो उसे ततकाल पार्टी से बाहर कर देना चाहिए। फोरलेन प्रभावितों पर ऐसे नेता कुछ कार्य नही कर रहे। उन्होंने कहा नूरपुर का नेता विधायक व मंत्री बनने के बाद अपने निजी कालेजों का विस्तार करने में लगे हुए हैं। 11 करोड़ का घर एक विधायक कैसे बना सकता है। घर बनाने के लिए कई देवदार के पेड़ काट दिए। कहां से करोड़ों की जमीनें आई। महंगी गाड़ियां कहां से आई। इन सभी की सरकार को जांच करनी चाहिए। भाजपा पार्टी भ्रष्टाचार को कभी भी सहन नही किया है। उन्होंने कहा मं.ी बनने के बाद धर्मशाला में मैं अपना कार्यालय बनाउंगा। लोगों की संमस्याओं का वहां निपटारा होगा, परंतु ऐसा कुछ नही हुआ।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -