- विज्ञापन (Article Top Ad) -
देहरा ! आसमानी बिजली गिरने से पौंग झील में मछली पकड़ने गए मछुआरे की मौत हो गई। जबकि उसके साथ गया दूसरा मछुवारा घायल हो गया। घायल व्यक्ति ने जानकारी देते हुए बताया कि आसमानी बिजली गिरी तो हम दोनों बेहोश हो गए। जब पवन कुमार को होश आई तो दोनों नाव पर ही गिरे थे। मछुआरे पवन कुमार ने दसूरे मछुआरे चमन लाल को हिलाकर देखा तो वह नहीं उठा। फिर उसके घर पर फोन पर यह जानकारी दी गई। यह घटना दोपहर की है, जब मछुआरे मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाने गए हुए थे। इस घटना में 54 वर्षीय चमन लाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा मछुआरे 54 साल के पवन कुमार को घायलावस्था में नजदीकी सिविल अस्पताल डाडासीबा में लाया गया। जहां उसकी तबियत बिगड़ते देख उसे डॉ राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। नायब तहसीलदार अभिराय सिंह ठाकुर ने बताया मौके से पीड़ित को ₹10 हजार की सहायता दी गई है। घायल मछुआरे पवन कुमार ने बताया हम पौंग झील पर मछलियां के लिए जाल डालकर वापस आ रहे थे। जाल डालकर पौंग झील के अभी किनारे ही पहुंचे थे तो आसमान से बिजली गिरी और हम बेहोश हो गए। मुझे जैसे होश आया तो हम नाव पर लेटे हुए थे। मैंने अपने दूसरे साथी चमन लाल को हिलाया तो वह कुछ भी बोल ना सका। तो मैंने शीघ्र ही अपने फोन से अपने घर फोन मिलाया और यह जानकारी उन्हें दी तो घरवाले थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंचे तो उन्होंने मुझे सिविल हॉस्पिटल डाडासीबा पहुंचाया। ग्राम पंचायत नंगल चौक की प्रधान अनीता कुमारी ने बताया मुझे जैसे ही फोन आया तो मैं तुरंत मौके पर पौंग झील किनारे पहुंच गई। प्रशासन व पुलिस को इस बारे जानकारी दी गई। उन्होंने बताया मृतक का परिवार बहुत गरीब है और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। उधर इस संबंध में नायब तहसीलदार अभिराय सिंह ठाकुर ने बताया जैसे ही सूचना मिली वह मौके पर पौंग झील के किनारे पहुंच गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जब भी मौसम खराब हो तो कोई भी झील के किनारे ना जाए। उधर इस संबंध में चौकी प्रभारी एवं सब इंस्पेक्टर राजेश द्विवेदी डाडासीबा ने जानकारी देते बताया मुझे पंचायत प्रधान ने सूचना दी कि एक मछुआरे की मृत्यु हो गई है और उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। दूसरे घायल को डाडासीबा हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -