- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ पिछले 4 वर्षों से हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अनुबंध कार्यकाल 3 वर्ष से घटाकर 2 वर्ष करने हेतु प्रयास कर रहा है।27 नवंबर 2021 को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कर्मचारियों के मुद्दों को सुलझाने और कर्मचारियों की आवश्यक मांगों को पूरा करने के लिए संयुक्त समन्वय समिति की बैठक का आयोजन हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में कर रहे हैं l हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ की कार्यकारणी जब भी माननीय मुख्यमंत्री, वर्तमान कैबिनेट मंत्रियों एवं क्षेत्रीय विधायकों से मिली हर बार अनुबंध कम की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की प्रमुख तीन मांगों में भी अनुबंध कार्यकाल घटाने मांग को शामिल किया गया है l हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी के सदस्यों को भी मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जे०सी०सी० की बैठक में अनुबंध कार्यकाल घटाने की घोषणा करने और 30 सितंबर 2021 से अनुबंध कार्यकाल घटाने की अधिसूचना हेतु आश्वस्त किया गया है ल जे०सी०सी० की बैठक से ठीक पहले हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का स्थापना दिवस का आयोजन सोलन के ठोडो मैदान में किया गया l अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बुलावे पर हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ की राज्य कार्यकारिणी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार नड्डा, राज्य कार्यकारिणी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय पटियाल, राज्य कार्यकारिणी कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार सैनी, जिला बिलासपुर से नरेश शर्मा, आदि अनुबंध कर्मचारी साथियों ने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत की। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अश्विनी ठाकुर एवं महासचिव राजेश शर्मा ने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के मंच से, प्रदेश भर के विभिन्न विभागों में कार्यरत 19000 अनुबंध कर्मचारियों की अनुबंध कार्यकाल घटाने की मांग को शीघ्र अति शीघ्र पूरा करने का सकारात्मक आश्वासन दिया। महासचिव राजेश शर्मा ने मांग मंच से सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को अनुबंध कार्यकाल घटाने की अधिसूचना, 30 सितंबर 2021 तक 2 वर्ष या उससे अधिक समय का अनुबंध कार्यकाल पूरा कर चुके अनुबंध कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए 1अकटूबर से करवाने का महासंघ की तरफ से हर प्रयास करेगें। प्रदेश कार्यकारिणी कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र नड्डा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार पटियाल वित्त सचिव अविनाश सैनी ने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी ठाकुर तथा महासचिव राजेश शर्मा का इस कार्यक्रम में बुलाने के लिए आभार व्यक्त किया l
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -