- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! विकासखंड सलूणी की मोडा पंचायत में वीरवार एक खूंखार तेंदुए ने बकरे को अपना शिकार बनाया। हालांकि गडरिए ने शोर मचाकर लोगों की मदद से बकरी को बचाने का प्रयास किया लेकिन बकरी ने दम तोड़ दिया था। वीरवार सुबह रोजाना की तरह मुंशी राम अपनी भेड़ बकरियों को चराने के लिए जंगल में गया हुआ था। इस दौरान अचानक एक तेंदुए ने उसकी बकरी पर हमला कर दिया। जिसके बाद काफी अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद मुंशीराम ने काफी शोर मचाने के बाद लोगों को एकत्रित किया। जिसके बाद बकरी को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया गया लेकिन तब तक बकरी ने दम तोड़ दिया था। अचानक तेंदुए की दस्तक के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस बारे में वन विभाग को भी सूचना दी गई ताकि तेंदुए को दूसरे क्षेत्र में भगाया जा सके उधर लोग एक दूसरे को अकेले घर से ना निकलने की सलाह दे रहे हैं ताकि लोग तेंदुए की चपेट में ना आए।
चम्बा ! विकासखंड सलूणी की मोडा पंचायत में वीरवार एक खूंखार तेंदुए ने बकरे को अपना शिकार बनाया। हालांकि गडरिए ने शोर मचाकर लोगों की मदद से बकरी को बचाने का प्रयास किया लेकिन बकरी ने दम तोड़ दिया था।
वीरवार सुबह रोजाना की तरह मुंशी राम अपनी भेड़ बकरियों को चराने के लिए जंगल में गया हुआ था। इस दौरान अचानक एक तेंदुए ने उसकी बकरी पर हमला कर दिया। जिसके बाद काफी अफरातफरी मच गई।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
मौके पर मौजूद मुंशीराम ने काफी शोर मचाने के बाद लोगों को एकत्रित किया। जिसके बाद बकरी को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया गया लेकिन तब तक बकरी ने दम तोड़ दिया था। अचानक तेंदुए की दस्तक के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
इस बारे में वन विभाग को भी सूचना दी गई ताकि तेंदुए को दूसरे क्षेत्र में भगाया जा सके उधर लोग एक दूसरे को अकेले घर से ना निकलने की सलाह दे रहे हैं ताकि लोग तेंदुए की चपेट में ना आए।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -