- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! आज विधान सभा क्षेत्र चुराह की ग्राम पंचायत देहरा से जनजागरण अभियान शुरू किया।ग्राम पंचायत देहरा के गांव दंतुई, मौरा कुंडा ,कलप्रेही देहरा, उलहा गिलोटी शुमरा का दौरा किया और भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों के बारे आम जन मानस को जागरूक किया।बेरोजगारी, महंगाई,भ्रष्टाचार ,सड़क शिक्षा स्वास्थ जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी के बारे स्थानीय जनता से संवाद स्थापित किया।लोगों को बताया कि बीजेपी आम जनता का शोषण कर रही है। और लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुह्य्या करवाने में विफल रही है। लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है और ।आने वाले विधान सभा चुनाव में जनता बीजेपी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ वोट करेगी।इस जन जागरण अभियान में उनके साथ कांग्रेस सेवादल के महासचिव धर्म सिंह,सेवादल के सचिव ज्ञान सिंह,देव राज,तिलोचन राम,प्रेम सिंह,लेख राज धर्म सिंह,अशोक कुमार, जस्सा राम विजय कुमार सहित कई कार्यकर्ता साथ रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -