
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ,30 जनवरी ! राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी भारत के सबसे बडे़ नेता थे। जिन्होंने आजीवन कर्म को महत्व दिया। गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी विश्व के लोकतांत्रिक देशों की आधारशिला हैं। चम्बा मे गांधीजी की पुण्यतिथि व शहीद दिवस पर आयोजित प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि आज वो दौर है जहाँ हर कोई अपने परिवार के भरण पोषण को महत्व देते हुए जीवन यापन की जद्दोजहद मे लगा है। लेकिन एक वो दौर था कि देश को निर्भिक व सच्चे सिपाहियों की जरूरत थी। इस घड़ी मे गांधीजी ने अपने निजी जीवन की अपेक्षा देश हित में हर सुख सुविधा का परित्याग किया जिसके फलस्वरूप एक लम्बे संघर्ष के बाद सभी भारत वासियों कों 190 वर्ष लम्बे ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता मिली। उन्होंने कहा कि हर भारतवासी गांधीजी के इस योगदान के लिए उनका कृतार्थ रहेगा। इस प्रार्थना सभा सबसे पहले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी मुख्य प्रवक्ता जगदीश हाण्डा, अनुसूचित कांग्रेस विभाग जिलाध्यक्ष जितेंद्र सूर्या, ब्लॉक सचिव देवराज शर्मा, ब्लाक सचिव राकेश कुमार, सचिव परमजीत मैहरा, नरेंद्र नाथ, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, सेवादल महासचिव मनोज दिओड़, शिवकर्ण सिंह,पवन ठाकुर, कुलदीप भटियानी उपस्थित रहे।
चम्बा ,30 जनवरी ! राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी भारत के सबसे बडे़ नेता थे। जिन्होंने आजीवन कर्म को महत्व दिया। गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी विश्व के लोकतांत्रिक देशों की आधारशिला हैं। चम्बा मे गांधीजी की पुण्यतिथि व शहीद दिवस पर आयोजित प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि आज वो दौर है जहाँ हर कोई अपने परिवार के भरण पोषण को महत्व देते हुए जीवन यापन की जद्दोजहद मे लगा है।
लेकिन एक वो दौर था कि देश को निर्भिक व सच्चे सिपाहियों की जरूरत थी। इस घड़ी मे गांधीजी ने अपने निजी जीवन की अपेक्षा देश हित में हर सुख सुविधा का परित्याग किया जिसके फलस्वरूप एक लम्बे संघर्ष के बाद सभी भारत वासियों कों 190 वर्ष लम्बे ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता मिली। उन्होंने कहा कि हर भारतवासी गांधीजी के इस योगदान के लिए उनका कृतार्थ रहेगा। इस प्रार्थना सभा सबसे पहले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस दौरान कांग्रेस पार्टी मुख्य प्रवक्ता जगदीश हाण्डा, अनुसूचित कांग्रेस विभाग जिलाध्यक्ष जितेंद्र सूर्या, ब्लॉक सचिव देवराज शर्मा, ब्लाक सचिव राकेश कुमार, सचिव परमजीत मैहरा, नरेंद्र नाथ, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, सेवादल महासचिव मनोज दिओड़, शिवकर्ण सिंह,पवन ठाकुर, कुलदीप भटियानी उपस्थित रहे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -