- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! चम्बा जिला की सराहण पंचायत में एक व्यक्ति पर भालू ने ताबड़तोड़ हमला कर व्यक्ति को बुरी तरह से घायल कर दिया। उक्त व्यक्ति को उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा लाया गया। जहां पर घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है। घायल की पहचान ज्ञानो कुमार (48) पुत्र माधो राम निवासी चैणी (साहू) शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे अपने बेटे के साथ घर से साथ लगते खेतों में काम करने के लिए गया था,लेकिन एक दम कहीं से भालू आ गया और उस पर ताबडतोड हमला कर दिया। भालू के हमले से व्यक्ति के हाथ व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं। उक्त व्यक्ति के बेटे ने बताया कि उनके साथ कुत्ता भी था, कुत्ते के भौंकने से व उसने शोर मचाया था ,तब जाकर कुत्ते की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद भालू को वहां से भगाया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा ले आए। जहाँ पर उसका इलाज चल रहा है। मैडीकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि व्यक्ति का उपचार चल रहा है। और अब हालत खतरे से बाहर है।
चम्बा ! चम्बा जिला की सराहण पंचायत में एक व्यक्ति पर भालू ने ताबड़तोड़ हमला कर व्यक्ति को बुरी तरह से घायल कर दिया। उक्त व्यक्ति को उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा लाया गया। जहां पर घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है। घायल की पहचान ज्ञानो कुमार (48) पुत्र माधो राम निवासी चैणी (साहू) शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे अपने बेटे के साथ घर से साथ लगते खेतों में काम करने के लिए गया था,लेकिन एक दम कहीं से भालू आ गया और उस पर ताबडतोड हमला कर दिया।
भालू के हमले से व्यक्ति के हाथ व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं। उक्त व्यक्ति के बेटे ने बताया कि उनके साथ कुत्ता भी था, कुत्ते के भौंकने से व उसने शोर मचाया था ,तब जाकर कुत्ते की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद भालू को वहां से भगाया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा ले आए। जहाँ पर उसका इलाज चल रहा है। मैडीकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि व्यक्ति का उपचार चल रहा है। और अब हालत खतरे से बाहर है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -