- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! आज चम्बा में भारतीय जनता पार्टी ने अपना 42वां स्थापना दिवस बड़ी ही धूम धाम से मनाया। इस मौके पर भाजपा के सभी लोगों ने चम्बा शहर में एक जबरदस्त रैली निकाली जिसमे महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस रैली में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने भाजपा के समर्थन में नारे लगाए। यह रैली चम्बा शहर की परिक्रमा करने के बाद चम्बा के परधिगृह में पहुंची जहां पर अल्प संख्यक गुज्जर समुदाय वा अन्य गरीब तबके से जुड़े लोगों को समानित्त भी किया गया। इस मौके पर पहुंची महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष धन्नो देवी ने बड़े ही जोश से अपनी पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर आभार जताते हुए कहा कि आज जिस तरह से प्रधानमंत्री ने महिलाओं को आगे करते हुए उनको दायत्व दिए है हम सभी महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे और 2022, में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में फिर से भाजपा की प्रदेश में सरकार बनेगी। स्थापना दिवस के इस मौके पर पुरषों की भूमिका भी बड़ी ही सराहनीय रही उन्होंने अपने सदर के विधायक को कंधे पर उठाकर पूरे शहर की प्रक्रिमा करवाई। इस मौके पर चम्बा सदर के विधायक पवन नैय्यर ने कहा कि आज पूरे भारत में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। जिसके लिए उन्होंने अपने समस्त लोगों को इसकी मुबारक बाद दी। उन्होंने प्रदेश मुख्यमंत्री का तह दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी ने जहां सभी लोगों के लिए भिन्न भिन्न योजनाओं दी है वहीं गुज्जर समुदाय से जुड़े लोगों को इन स्कीम के साथ जोड़ा है। उन्होंने कहा कि हमारे दो साल कोरोना की भेंट चढ़ गए है जिसकी वजह से काम नही हो पाए फिर भी मैं उम्मीद करता हूं की आगामी कुछ ही दिनों में प्रदेश मुख्य मंत्री चम्बा आ रहे है और गरीबों के लिए चलाई गई आवास योजना के तहत कम से कम 50,से 60, मकानों के बनाने की मुख्यमंत्री से घोषणा करवाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने फिर से एक बार इस स्थापना दिवस के इस मौके पर सभी लोगों को मुबारक बाद दी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -