- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 05 नवम्बर [ ज्योति ] ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों में उथल पुथल का माहौल जारी है। कभी कांग्रेस पार्टी से नाराज होकर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। तो वहीं भाजपा से कई लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। चम्बा जिला सदर की सीट के प्रत्याशी नीरज नैय्यर के चुनाव प्रचार के लिए चम्बा पहुंची कांग्रेस की स्टार प्रचारक व मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने चम्बा पहुंचकर जहां एक रोड शो किया। वहीं उन्होंने इस दौरे के दौरान भाजपा को एक बड़ा झटका भी दिया है। दरअसल पूर्व में रहे चम्बा भाजपा मंडल महामंत्री संजीव सूरी ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इससे पहले भी संजीव सूरी ने बड़े नेताओं से नाराजगी के कारण कांग्रेस को छोड़ा था लेकिन उन्ही नेताओं के भाजपा में आने पर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की और पार्टी को छोड़ दिया। वही नीरज नैय्यर ने माना है कि संजीव सूरी के कांग्रेस परिवार में आने से पार्टी को काफी फायदा होगा। संजीव सूरी के साथ भाजपा के साथ जुड़े विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष पंडित जय कुमार ने भी भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा है। पंडित कुमार साल 1972 से भाजपा के साथ जुड़े हुए थे। इसी बात को लेकर आज चम्बा के गलियारों में काफी चर्चा बनी हुई है। चम्बा सदर में कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैय्यर की साफ छबी को देखते हुए आने वाले समय में और भी भाजपा के दिग्गज कार्यकर्ता व पदाधिकारी भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। जिससे भाजपा की मुसीबतें और भी बढ़ सकती हैं। वही इस मौके पर रानी प्रतिभा सिंह ने बताया कि आज भाजपा मंडल के महामंत्री संजीव सूरी व पिछले की सालों से भाजपा से जुड़े पंडित जय करण आज कांग्रेस परिवार में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी पूरा मान और सम्मान देगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में रहे कांग्रेस के मंत्री सागर चंद नैय्यर जी का एक बहुत ही ईमानदार परिवार है और उन्हीके बेटे नीरज नैयर इस बार कांग्रेस के प्रत्याशी हैं वे निस्वार्थ भाव से कांग्रेस में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा जिस तरह से कांग्रेस के रोड शो में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया उससे साफ जाहिर होता है कि लोक कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं और आने वाला समय कांग्रेस का ही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक देवभूमि है और यहां पर पिछले कई सालों से कांग्रेस में रह रहे लोग एहसान फरामोश हो सकते हैं और पार्टी को छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह जी ने हर्ष महाजन को बहुत ही करीबी से देखा है और उन्होंने उन्हें बड़े ही अच्छे पदों पर रखा था और उन्हें हमेशा ही उनको अपने परिवार का सदस्य माना है। लेकिन उन्हें बहुत दुख होता है कि इतना प्यार देने के बावजूद वह पार्टी के खिलाफ इस तरह से सोच रखे हुए थे वह बहुत ही दुखद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में जो भी कार्य हुए हैं उनसे लोग काफी खुश थे लेकिन भाजपा ने अपने कार्यकाल में बेरोजगारी और महंगाई ही लाई है और यह तय हो चुका है कि अब कांग्रेस की सरकार ही प्रदेश में बनेगी। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
चम्बा , 05 नवम्बर [ ज्योति ] ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों में उथल पुथल का माहौल जारी है। कभी कांग्रेस पार्टी से नाराज होकर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। तो वहीं भाजपा से कई लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
चम्बा जिला सदर की सीट के प्रत्याशी नीरज नैय्यर के चुनाव प्रचार के लिए चम्बा पहुंची कांग्रेस की स्टार प्रचारक व मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने चम्बा पहुंचकर जहां एक रोड शो किया। वहीं उन्होंने इस दौरे के दौरान भाजपा को एक बड़ा झटका भी दिया है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
दरअसल पूर्व में रहे चम्बा भाजपा मंडल महामंत्री संजीव सूरी ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इससे पहले भी संजीव सूरी ने बड़े नेताओं से नाराजगी के कारण कांग्रेस को छोड़ा था लेकिन उन्ही नेताओं के भाजपा में आने पर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की और पार्टी को छोड़ दिया।
वही नीरज नैय्यर ने माना है कि संजीव सूरी के कांग्रेस परिवार में आने से पार्टी को काफी फायदा होगा। संजीव सूरी के साथ भाजपा के साथ जुड़े विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष पंडित जय कुमार ने भी भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा है।
पंडित कुमार साल 1972 से भाजपा के साथ जुड़े हुए थे। इसी बात को लेकर आज चम्बा के गलियारों में काफी चर्चा बनी हुई है। चम्बा सदर में कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैय्यर की साफ छबी को देखते हुए आने वाले समय में और भी भाजपा के दिग्गज कार्यकर्ता व पदाधिकारी भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। जिससे भाजपा की मुसीबतें और भी बढ़ सकती हैं।
वही इस मौके पर रानी प्रतिभा सिंह ने बताया कि आज भाजपा मंडल के महामंत्री संजीव सूरी व पिछले की सालों से भाजपा से जुड़े पंडित जय करण आज कांग्रेस परिवार में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी पूरा मान और सम्मान देगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में रहे कांग्रेस के मंत्री सागर चंद नैय्यर जी का एक बहुत ही ईमानदार परिवार है और उन्हीके बेटे नीरज नैयर इस बार कांग्रेस के प्रत्याशी हैं वे निस्वार्थ भाव से कांग्रेस में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा जिस तरह से कांग्रेस के रोड शो में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया उससे साफ जाहिर होता है कि लोक कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं और आने वाला समय कांग्रेस का ही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक देवभूमि है और यहां पर पिछले कई सालों से कांग्रेस में रह रहे लोग एहसान फरामोश हो सकते हैं और पार्टी को छोड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह जी ने हर्ष महाजन को बहुत ही करीबी से देखा है और उन्होंने उन्हें बड़े ही अच्छे पदों पर रखा था और उन्हें हमेशा ही उनको अपने परिवार का सदस्य माना है। लेकिन उन्हें बहुत दुख होता है कि इतना प्यार देने के बावजूद वह पार्टी के खिलाफ इस तरह से सोच रखे हुए थे वह बहुत ही दुखद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में जो भी कार्य हुए हैं उनसे लोग काफी खुश थे लेकिन भाजपा ने अपने कार्यकाल में बेरोजगारी और महंगाई ही लाई है और यह तय हो चुका है कि अब कांग्रेस की सरकार ही प्रदेश में बनेगी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -