- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा की ओर से गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भी प्रकट की। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के निधन से पार्टी को भारी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई हो पाना अब नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने हिमाचल में एक समान विकास को तवज्जो दी हिमाचल में अब तक हुआ विकास पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की देन है। जनजातीय क्षेत्र पांगी में भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजा के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -