- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! कोरोना काल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई वाली सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में विकास कार्यों को किसी भी सूरत में रुकने नहीं दिया जाएगा। कोरोना कर्फ्यू के बीच भी करोड़ों रुपए के विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाकर जनता को लाभान्वित किया गया है। चम्बा सदर विधायक पवन नैय्यर ने यह बात बुधवार को ग्राम पंचायत सिंगी में जनसमस्याएं सुनने के बाद कही। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का निवारण करने के लिए भाजपा सरकार के नुमाइंदे दिन- रात कार्य कर रहे हैं। चम्बा सदर विधानसभा क्षेत्र में रिकॉर्डतोड़ विकास कार्य हुए हैं। बीते साढ़े तीन वर्षों में चम्बा सदर में विकास की गंगा बही है। कोरोना काल में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता स्वयं जनता के बीच जाकर न केवल उनकी समस्याएं सुन रहे हैं बल्कि उनका निवारण भी स्वयं सुनिश्चित कर रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनते हुए अधिकतर का मौके पर निपटारा किया और शेष के निपटारे के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा- निर्देश भी दिए। विधायक ने राजकीय उच्च पाठशाला सिंगी को एक्वागार्ड देने की घोषणा की। साथ ही महिला मंडल सिंगी, दड़ोगा व बनुई को 30- 30 हजार रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर राजकीय उच्च पाठशाला सिंगी में 12वीं तक की कक्षाएं भी जल्द आरंभ करवाने की बात भी कही। विधायक ने अब तक हर मांग पूर्ण करने तथा हर कदम पर सहयोग करने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का अभार भी प्रकट किया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार, पूर्व प्रधान बिपन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
चम्बा ! कोरोना काल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई वाली सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में विकास कार्यों को किसी भी सूरत में रुकने नहीं दिया जाएगा। कोरोना कर्फ्यू के बीच भी करोड़ों रुपए के विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाकर जनता को लाभान्वित किया गया है। चम्बा सदर विधायक पवन नैय्यर ने यह बात बुधवार को ग्राम पंचायत सिंगी में जनसमस्याएं सुनने के बाद कही।
उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का निवारण करने के लिए भाजपा सरकार के नुमाइंदे दिन- रात कार्य कर रहे हैं। चम्बा सदर विधानसभा क्षेत्र में रिकॉर्डतोड़ विकास कार्य हुए हैं। बीते साढ़े तीन वर्षों में चम्बा सदर में विकास की गंगा बही है। कोरोना काल में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता स्वयं जनता के बीच जाकर न केवल उनकी समस्याएं सुन रहे हैं बल्कि उनका निवारण भी स्वयं सुनिश्चित कर रहे हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इससे पूर्व उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनते हुए अधिकतर का मौके पर निपटारा किया और शेष के निपटारे के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा- निर्देश भी दिए। विधायक ने राजकीय उच्च पाठशाला सिंगी को एक्वागार्ड देने की घोषणा की। साथ ही महिला मंडल सिंगी, दड़ोगा व बनुई को 30- 30 हजार रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर राजकीय उच्च पाठशाला सिंगी में 12वीं तक की कक्षाएं भी जल्द आरंभ करवाने की बात भी कही।
विधायक ने अब तक हर मांग पूर्ण करने तथा हर कदम पर सहयोग करने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का अभार भी प्रकट किया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार, पूर्व प्रधान बिपन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -