- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! जन जागरण अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष प्रकाश भूटानी ने ग्राम पंचायत टिकरी गढ़ व ग्राम पंचायत भराड़ा में गुज्जर समुदाय के लोगों से मुलाकात कीऔर उनकी समस्याओं को सुना। भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा चलाई गई जन विरोधी नीतियों के बारे में गुर्जर समुदाय के लोगों को जागरूक किया। महंगाई चरम सीमा पर है बेरोजगारी का यह आलम है कि गरीब लोगों को दो वक्त की रोटी नसीब नहीं हो रही है। सड़क शिक्षा स्वास्थ्य का बहुत बुरा हाल है। भ्रष्टाचार की बात करें तो विधानसभा क्षेत्र चुराह में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हो रहा है और स्थानीय विधायक अपने चहेते लोगों को करोड़ों रुपए के जाली बिलों के माध्यम से सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं । उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करें और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दें। जन जागरण के इस अभियान को स्थानीय जनता का भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर उनके साथ ऑल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महबूब खान कांग्रेस सेवादल विधानसभा क्षेत्र चुरा के उपाध्यक्ष धर्म सिंह कांग्रेस सेवा दल के सचिव ज्ञान सिंह दौलतराम बोधराज जोगेंद्र कुमार केवल सिंह डील राम राज कुमार मुकेश कुमार मान सिंह डील राम रमेश कुमार सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -