- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! जिला के अतिदुर्गम क्षेत्र पांगी घाटी में एक माह तक चलने वाला जुकारु उत्सव आज से शुरू हो गया है। घाटी के लोग लंबे समय से इसकी तैयारी कर रहे हैं। पांगी घाटी में सर्दी का मौसम खत्म होने की खुशी में घाटी के लोगों द्वारा उत्सव मनाया जाता है। घाटी में नवंबर से जनवरी के अंत तक लगातार बर्फबारी होती है। इस कारण घाटी के लोगों का जीवन कठिन हो जाता है। लोगों को बर्फबारी में कैद होकर ही रहना पड़ता है। लेकिन फरवरी में जैसे ही दिन बढ़ने शुरू होते हैं तथा ठंड कम होने लगती है, इस खुशी में पांगी घाटी में जुकारु उत्सव मनाया जाता है। इस उत्सव का आयोजन गांव स्तर पर होता है। हर गांव में सभी लोग एक स्थान पर एकत्रित होते हैं तथा प्रीति भोज का आयोजन किया जाता है। सभी लोग मिलकर एक दूसरे से गले मिलकर बधाई देते हैं तथा आने वाले गर्मी के मौसम के लिए अच्छे दिनों की कामना करते हैं। लगतार एक माह तक इस उत्सव की धूम रहती है। इस उत्सव की मुख्य विशेषता यह है कि पांगी घाटी के लोग जिला के किसी भी स्थान पर रहते हों, वहां मिलकर इस उत्सव का आयोजन किया जाता है। घाटी के लोगों का कहना है कि हर वर्ष वे जुकारू उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इस वर्ष भी इस उत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां मुक्कमल की जा रही हैं। इस मौके पर पूर्व वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी व सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी अमित भरमौरी ने शुभकामनाएं दी व सभी के लिए मंगलकामना की।
चम्बा ! जिला के अतिदुर्गम क्षेत्र पांगी घाटी में एक माह तक चलने वाला जुकारु उत्सव आज से शुरू हो गया है। घाटी के लोग लंबे समय से इसकी तैयारी कर रहे हैं। पांगी घाटी में सर्दी का मौसम खत्म होने की खुशी में घाटी के लोगों द्वारा उत्सव मनाया जाता है। घाटी में नवंबर से जनवरी के अंत तक लगातार बर्फबारी होती है।
इस कारण घाटी के लोगों का जीवन कठिन हो जाता है। लोगों को बर्फबारी में कैद होकर ही रहना पड़ता है। लेकिन फरवरी में जैसे ही दिन बढ़ने शुरू होते हैं तथा ठंड कम होने लगती है, इस खुशी में पांगी घाटी में जुकारु उत्सव मनाया जाता है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस उत्सव का आयोजन गांव स्तर पर होता है। हर गांव में सभी लोग एक स्थान पर एकत्रित होते हैं तथा प्रीति भोज का आयोजन किया जाता है। सभी लोग मिलकर एक दूसरे से गले मिलकर बधाई देते हैं तथा आने वाले गर्मी के मौसम के लिए अच्छे दिनों की कामना करते हैं। लगतार एक माह तक इस उत्सव की धूम रहती है।
इस उत्सव की मुख्य विशेषता यह है कि पांगी घाटी के लोग जिला के किसी भी स्थान पर रहते हों, वहां मिलकर इस उत्सव का आयोजन किया जाता है। घाटी के लोगों का कहना है कि हर वर्ष वे जुकारू उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाते हैं।
इस वर्ष भी इस उत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां मुक्कमल की जा रही हैं। इस मौके पर पूर्व वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी व सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी अमित भरमौरी ने शुभकामनाएं दी व सभी के लिए मंगलकामना की।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -