- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! चम्बा शहर के सुल्तानपुर में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकार अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। व्यक्ति का नाम राम कुमार पुत्र कर्म सिंह है और यह सुल्तानपुर चम्बा का निवासी था। राम कुमार वाहन चालक था, कुछ समय से वह वाहन चलाना छोड़ कर घर पर ही होता था। राम कुमार बुधवार को बालू में भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने गया था। शाम को घर आया और रात करीब 8 बजे अपने कमरे में चला गया। कमरे के जाली के दरवाजे को कुंडी लगा दी जबकि अंदर का दरवाजा खुला छोड़ दिया। इसके बाद पंखे से फंदा लगा लिया। एक बच्चा उसके कमरे की तरफ गया और उसने जाली के दरवाजे से अंदर झांका तो राम कुमार को पंखे से लटका हुआ पाया। परिजनों को जैसे ही पता चला तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे उसे फंदे से नीचे उतारा तथा उपचार के लिए मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद परिजनों के बयान दर्ज किए गए। व्यक्ति ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया अब तक इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। आरंभिक जांच के आधार पर पुलिस द्वारा 174 सी.आर.पी.सी. के कार्यवाही अमल में लाई गई है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -