- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! 1 दिसंबर 2021 को बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय नौणी (सोलन) के 37वें स्थापना दिवस के उपलक्ष पर हिमाचल प्रदेश के 14 किसानों- बागवानों को बागवानी व खेती-बाड़ी में किए गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित किया गया है। चम्बा जिला की पंचायत झुलाड़ा के गांव भभर निवासी 70 वर्षीय श्री डिहनू राम शर्मा को भी इस उपलक्ष पर बागवानी एवं कृषि में किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया है। गौरतलब हो कि वर्तमान में डिहनू राम आज सेब, टमाटर, मक्की व कीवी की खेती कर रहे हैं! अत्यंत निर्धन परिवार में पैदा हुआ उक्त किसान आज अपनी मेहनत के बल पर दूसरे किसानों और बागवानों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बना है1 उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने परिवार व कृषि एवं बागवानी विभाग को दिया जिनके सहयोग व समय-समय पर उचित मार्गदर्शन से यह सब संभव हो पाया है1 किसानों बागवानों को यह सम्मान कृषि व बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर तथा वन मंत्री राकेश पठानिया द्वारा प्रदान किए गए हैं! इस उपलक्ष पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने वर्चुअल किसानों भगवानों एवं विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के साथ संवाद किया! कृषि एवं बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में वैज्ञानिकों से अनुरोध किया कि वे केवल अनुसंधान तक सीमित ना रहें! बल्कि अनुसंधान में सफलता मिलने के बाद स्वयं किसानों व बागवानों के साथ उनके खेतों में जाकर किसानों बागवानों को नई तकनीक से अवगत कराएं उच्च गुणवत्ता के पौधे एवं बीज उपलब्ध करवाएं ताकि किसानों बागवानों की आर्थिकी सुदृढ़ हो सके।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -