- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! रावी नदी पर बनाए जा रहे परेल पुल का निर्माण कार्य जल्द ही पूर्ण होने वाला है, जिसका कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मथुरा से स्टील ब्रिज के ढांचे को चम्बा लाकर कंपनी की ओर से दिन रात एक करके कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। सोमवार को सदर विधायक पवन नैय्यर ने मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया और अधिशाषी अभियंता जीत सिंह से कार्य से संबंधित जानकारी हासिल की। उन्होंने बेहतरीन कार्य करने के लिए लोक निर्माण विभाग व कंपनी के कर्मचारियों की सराहना भी की। नैय्यर ने कहा कि 19 अक्तूबर 2017 को दीवाली की सुबह चम्बा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर परेल गांव के समीप रावी पर बना पुल गिर गया था। सरकार से स्वीकृति मिलने और समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण करने के बाद वर्ष 2019 में पुल का निर्माण कार्य आरंभ किया गया था। लेकिन वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के कारण निर्माण कार्य बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। अब इसका निर्माण कार्य जोर- शोर से चल रहा है। नैय्यर ने कहा कि 95 मीटर के इस पुल का 70 मीटर का भाग स्टील का रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में रिकॉर्डतोस विकास कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। बीते चार वर्षों में विकास कार्यों पर करोड़ों रुपए व्यय किए जा चुके हैं। विपक्ष को विकास हजम नहीं हो रहा है और बेबुनियाद बयानबाजी करके लोगों को गुमराह करने का प्रयास विपक्षी दल कर रहा है। लेकिन जनता सब जानती है और वर्ष 2022 में विकास के दम पर ही भाजपा एक बार फिर से सत्ता की बागडोर संभालेगी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -