- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 30 अक्टूबर [ शिवानी ] ! हिमाचल प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर लगातार कांग्रेस पार्टी और भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान तेज होने लगा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने चुनाव प्रचार के लिए चम्बा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र भंजराड़ू मंच पर पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया बता दें किया। मुख्यमंत्री ने यहां पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की खुद गारंटी नहीं है और आम लोगों को ग्रांटियां बांटे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह का माहौल पूरे प्रदेश में देखा जा रहा है उससे साफ जाहिर होता है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार जबरदस्त बहुमत के साथ सत्ता हासिल करने वाली है। उन्होंने कहा है कि आज पूरे हिमाचल प्रदेश में 68 विधान सभा सीटों पर प्रचार शुरू हुआ है हम चुराह विधानसभा क्षेत्र 1 में पहुंचे हैं और यहां पर जिस तरह का माहौल दिखाई दे रहा है उससे साफ जाहिर होता है कि हंसराज तीसरी बार यहां से विधायक बनने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं क्योंकि वह अपना भविष्य खराब नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं की रैलियां होने वाली है और कार्यकर्ताओं को बेसब्री से इंतजार है। उसके बाद जय राम ठाकुर ने चम्बा के हरिपुर में भी एक जनसभा को सम्बोधित किया जहां पर उन्होंने चम्बा सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी नीलम नैय्यर के लिए लोगो से वोट की अपील की
चम्बा , 30 अक्टूबर [ शिवानी ] ! हिमाचल प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर लगातार कांग्रेस पार्टी और भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान तेज होने लगा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने चुनाव प्रचार के लिए चम्बा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र भंजराड़ू मंच पर पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया बता दें किया।
मुख्यमंत्री ने यहां पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की खुद गारंटी नहीं है और आम लोगों को ग्रांटियां बांटे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह का माहौल पूरे प्रदेश में देखा जा रहा है उससे साफ जाहिर होता है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार जबरदस्त बहुमत के साथ सत्ता हासिल करने वाली है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने कहा है कि आज पूरे हिमाचल प्रदेश में 68 विधान सभा सीटों पर प्रचार शुरू हुआ है हम चुराह विधानसभा क्षेत्र 1 में पहुंचे हैं और यहां पर जिस तरह का माहौल दिखाई दे रहा है उससे साफ जाहिर होता है कि हंसराज तीसरी बार यहां से विधायक बनने जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं क्योंकि वह अपना भविष्य खराब नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं की रैलियां होने वाली है और कार्यकर्ताओं को बेसब्री से इंतजार है।
उसके बाद जय राम ठाकुर ने चम्बा के हरिपुर में भी एक जनसभा को सम्बोधित किया जहां पर उन्होंने चम्बा सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी नीलम नैय्यर के लिए लोगो से वोट की अपील की
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -