- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। चम्बा सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सिढ़कुंड पंचायत के कुड़गल गांव के 29 परिवारों ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। सदर विधायक पवन नैय्यर ने सभी परिवारों का पार्टी में स्वागत किया है। मंगलवार को जनसमस्याएं सुनने के लिए विधायक पवन नैय्यर कुड़गल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों की अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निवारण किया और शेष के निपटारे के लिए विभागीय अधिकारियों को आदेश जारी किए। इस दौरान उन्होंने युवक मंडल को 50 हजार और महिला मंडल को 25 हजार देने की घोषणा की। साथ ही स्कूल की चारदीवारी के लिए 2 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई वाली भाजपा सरकार में रिकॉर्डतोड़ विकास कार्य हुए हैं। कोरोना रूपी वैश्विक महामारी भी प्रदेश में विकास के पहिए को रोक नहीं पाई है। यही कारण है कि अब कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोग भी भाजपा में शामिल होने लगे हैं। इसके उपरांत उन्होंने ग्राम पंचायत पलहुईं में पहुंचकर भी जनसमस्याएं सुनीं। साथ ही संपर्क मार्ग के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपए देने की घोषणा भी की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -