- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 20 जनवरी ! राजकीय उच्च पाठशाला केगा अंडर कम्पलैक्स जडेरा में बतौर भाषा अध्यापक कार्यरत नवाचारी शिक्षक एवं विख्यात कवि सुभाष चन्द कासव को विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट की ओर से काव्य कोकिला सांझा शिक्षक साहित्य संग्रह में रचनाएं प्रकाशित होने पर काव्य कोकिला साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि सुभाष चन्द कासव गांव जौंवा डाकघर गैहरा तहसील व जिला चंबा से संबंध रखने वाले एक प्रसिद्ध शिक्षाविद, साहित्यकार व समाजसेवी हैं। उन्हें हाल ही में हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार हेतु विश्व हिन्दी रचनाकार मंच की ओर से हिन्दी सागर सम्मान से भी नवाजा गया है। सुभाष चन्द कासव अंग्रेजी व हिन्दी दोनों भाषाओं में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त हैं तथा साथ में बी.एड भी हैं वे एक नवाचारी शिक्षक हैं तथा अब तक सौ से अधिक हिन्दी व अंग्रेजी कविताएं लिख चुके हैं शीघ्र ही उनका एकल काव्य संग्रह सौ दिन सौ कविताएं छपकर पाठकों के बीच आने वाला है। वे बचपन से ही कविताएं लिखने का शौक रखते हैं। अब शीघ्र ही प्रकाशित होने जा रहे काव्य कोकिला सांझा शिक्षक साहित्य संग्रह में इनकी रचनाएं पाठकों को पढ़ने को मिलने वाली है। पुस्तक में इनकी इन रचनाओं के प्रकाशित होने के चलते इनको विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट की ओर से यह सम्मान दिया जा रहा है। बताते चलें कि इस पुस्तक का संपादन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त अध्यापक युद्धवीर टंडन कर रहे हैं उप संपादक के रूप में शाम अजनबी भूमिका निभा रहे हैं। इस बाबत जानकारी प्रदान करते हुए संपादक युद्धवीर टंडन ने बताया की पुस्तक का प्रकाशन निखिल पब्लिशर व डिस्ट्रीब्यूटर आगरा द्वारा किया जा रहा है। जिसमें जिला चंबा के 23 वर्ष पूरे प्रदेश के 25 रचनाकार शामिल है। कासव का बतौर रचनाकार इस पुस्तक में बहुत ही सकारात्मक व सराहनीय योगदान रहा है। काव्य कोकिला सम्मान से अलंकृत होने पर सुभाष चन्द कासव ने खुशी जाहिर करते हुए इसका श्रेय ईश्वर, अपने परिवार व गुरुजनों को दिया। उन्होंने इस बाबत अधिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि काव्य कोकिला नामक साझा संग्रह उनके लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि इसमें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले 25 शिक्षकों की रचनाएं समाहित होंगी। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
चम्बा , 20 जनवरी ! राजकीय उच्च पाठशाला केगा अंडर कम्पलैक्स जडेरा में बतौर भाषा अध्यापक कार्यरत नवाचारी शिक्षक एवं विख्यात कवि सुभाष चन्द कासव को विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट की ओर से काव्य कोकिला सांझा शिक्षक साहित्य संग्रह में रचनाएं प्रकाशित होने पर काव्य कोकिला साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया है।
गौरतलब है कि सुभाष चन्द कासव गांव जौंवा डाकघर गैहरा तहसील व जिला चंबा से संबंध रखने वाले एक प्रसिद्ध शिक्षाविद, साहित्यकार व समाजसेवी हैं। उन्हें हाल ही में हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार हेतु विश्व हिन्दी रचनाकार मंच की ओर से हिन्दी सागर सम्मान से भी नवाजा गया है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
सुभाष चन्द कासव अंग्रेजी व हिन्दी दोनों भाषाओं में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त हैं तथा साथ में बी.एड भी हैं वे एक नवाचारी शिक्षक हैं तथा अब तक सौ से अधिक हिन्दी व अंग्रेजी कविताएं लिख चुके हैं शीघ्र ही उनका एकल काव्य संग्रह सौ दिन सौ कविताएं छपकर पाठकों के बीच आने वाला है। वे बचपन से ही कविताएं लिखने का शौक रखते हैं।
अब शीघ्र ही प्रकाशित होने जा रहे काव्य कोकिला सांझा शिक्षक साहित्य संग्रह में इनकी रचनाएं पाठकों को पढ़ने को मिलने वाली है। पुस्तक में इनकी इन रचनाओं के प्रकाशित होने के चलते इनको विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट की ओर से यह सम्मान दिया जा रहा है। बताते चलें कि इस पुस्तक का संपादन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त अध्यापक युद्धवीर टंडन कर रहे हैं उप संपादक के रूप में शाम अजनबी भूमिका निभा रहे हैं। इस बाबत जानकारी प्रदान करते हुए संपादक युद्धवीर टंडन ने बताया की पुस्तक का प्रकाशन निखिल पब्लिशर व डिस्ट्रीब्यूटर आगरा द्वारा किया जा रहा है। जिसमें जिला चंबा के 23 वर्ष पूरे प्रदेश के 25 रचनाकार शामिल है। कासव का बतौर रचनाकार इस पुस्तक में बहुत ही सकारात्मक व सराहनीय योगदान रहा है।
काव्य कोकिला सम्मान से अलंकृत होने पर सुभाष चन्द कासव ने खुशी जाहिर करते हुए इसका श्रेय ईश्वर, अपने परिवार व गुरुजनों को दिया। उन्होंने इस बाबत अधिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि काव्य कोकिला नामक साझा संग्रह उनके लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि इसमें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले 25 शिक्षकों की रचनाएं समाहित होंगी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -