- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी एन.एच.पी.सी. लिमिटेड ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत नैशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (हरियाणा स्टेट शाखा), फरीदाबाद को 250 एल.पी.एच. आर.ओ. वाटर सिस्टम प्रदान किया। एन.एच.पी.सी. महिला कल्याण संघ की अध्यक्षा सुधा सिंह द्वारा 11 मार्च 2021 को फरीदाबाद में आर.ओ. वाटर सिस्टम का उद्घाटन किया गया। एन.एच.पी.सी. सी.एस.आर. एंड एस.डी. महाप्रबंधक (सिविल) आर.के. अग्रवाल,नैशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (हरियाणा स्टेट शाखा) अध्यक्ष अजीत सिंह पटवा, नैशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (हरियाणा राज्य शाखा)और एन.एच.पी.सी. महिला कल्याण संघ के समन्वयक के.डी. मिश्रा व अन्य सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। एन.एच.पी.सी. महिला कल्याण संघ की अध्यक्षा सुधा सिंह ने बताया कि आर.ओ. वाटर सिस्टम इस केंद्र के नेत्रहीन छात्रों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने में लाभदायक होगा। उन्होंने इस मानवीय पहल के लिए एन.एच.पी.सी. सी.एस.आर. एंड एस.डी. टीम की प्रशंसा की। 250 एल.पी.एच. आर.ओ. वाटर सिस्टम की क्षमता 250 लीटर प्रति घंटा है और इससे नैशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (हरियाणा स्टेट शाखा), फरीदाबाद के केंद्र में रहने वाले लगभग 80 छात्रों को फायदा होगा। नैशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड के अधिकारियों ने आर.ओ. वाटर सिस्टम प्रदान करने के लिए एन.एच.पी.सी. का आभार व्यक्त किया।
चम्बा ! भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी एन.एच.पी.सी. लिमिटेड ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत नैशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (हरियाणा स्टेट शाखा), फरीदाबाद को 250 एल.पी.एच. आर.ओ. वाटर सिस्टम प्रदान किया। एन.एच.पी.सी. महिला कल्याण संघ की अध्यक्षा सुधा सिंह द्वारा 11 मार्च 2021 को फरीदाबाद में आर.ओ. वाटर सिस्टम का उद्घाटन किया गया।
एन.एच.पी.सी. सी.एस.आर. एंड एस.डी. महाप्रबंधक (सिविल) आर.के. अग्रवाल,नैशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (हरियाणा स्टेट शाखा) अध्यक्ष अजीत सिंह पटवा, नैशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (हरियाणा राज्य शाखा)और एन.एच.पी.सी. महिला कल्याण संघ के समन्वयक के.डी. मिश्रा व अन्य सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। एन.एच.पी.सी. महिला कल्याण संघ की अध्यक्षा सुधा सिंह ने बताया कि आर.ओ. वाटर सिस्टम इस केंद्र के नेत्रहीन छात्रों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने में लाभदायक होगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने इस मानवीय पहल के लिए एन.एच.पी.सी. सी.एस.आर. एंड एस.डी. टीम की प्रशंसा की। 250 एल.पी.एच. आर.ओ. वाटर सिस्टम की क्षमता 250 लीटर प्रति घंटा है और इससे नैशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (हरियाणा स्टेट शाखा), फरीदाबाद के केंद्र में रहने वाले लगभग 80 छात्रों को फायदा होगा। नैशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड के अधिकारियों ने आर.ओ. वाटर सिस्टम प्रदान करने के लिए एन.एच.पी.सी. का आभार व्यक्त किया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -