- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2022 के उपलक्ष पर आज एजुकेशन सोसाइटी संस्था द्वारा मैहला ब्लॉक की पंचायत लेच में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया! इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत लेच की प्रधान श्रीमती सुनीता भूषण मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रही जबकि विशेष अतिथि के रूप में बीडीसी सदस्या श्रीमती शिमला देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य तथा पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे! इसके अतिरिक्त लगभग 60 अन्य महिलाएं, पुरुष त से बच्चों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान एजुकेशन सोसाइटी संस्था की सदस्या नीता देवी, रीता कुमारी तथा चमन सिंह ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी सदस्यों का स्वागत किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस इतिहास पर प्रकाश डालते हुए एजुकेशन सोसाइटी संस्था सदस्य नीता देवी ने बताया कि वर्ष 2022 के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की टीम लिंग समानता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी समाज की तरक्की तभी संभव है जब हम महिलाओं को भी समान उन्नति के अवसर प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि आज समाज का ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जहां महिलाओं ने स्वयं को सिद्ध नहीं किया। बल्कि जब भी मौका मिला तो महिलाओं ने स्वयं को पुरुषों के मुकाबले श्रेष्ठ सिद्ध करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यह देखने में आया है कि हर क्षेत्र में महिलाओं ने पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर स्वयं की काबिलियत को सिद्ध किया है। उन्होंने बताया की महिला सशक्तिकरण को तभी बल मिल सकता है जब सभी महिलाएं शिक्षित हों। उन्होंने इस उपलक्ष पर उपस्थित लोगों से आवाहन किया कि सभी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान हेतु तन मन धन से कार्य करें। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी बताया की एजुकेशन सोसाइटी वर्ष 1994 से चम्बा जिले में हर वर्ग के उत्थान हेतु कार्य कर रही है। पूर्व में भी महिला सशक्तिकरण, मनरेगा के संबंध में जागरूकता व जिला के विभिन्न स्वयं सहायता समूह का निर्माण कर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम भी एजुकेशन सोसायटी द्वारा किया गया है तथा वर्तमान में एजुकेशन सोसायटी महिला और बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की परियोजना चाइल्डलाइन को भी सफलतापूर्वक संचालित कर रही है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत लेस की प्रधान श्रीमती सुनीता भूषण ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर अपने अभिभाषण में यह जोर देकर कहा कि आज पंचायती राज संस्था में 50% महिलाओं की भागीदारी है और महिलाएं इस क्षेत्र में भी स्वयं को सिद्ध कर रही हैं! आज महिला केवल चूल्हे-चौके तक सीमित नहीं रही है बल्कि विकास की मुख्यधारा में जुड़कर समाज को आगे ले जाने के लिए दिन-रात प्रयत्नशील है। उन्होंने लोगों से आव्हान किया कि वे लड़का-लड़की में कोई भेद न करें तथा लड़कों को महिलाओं किस सम्मान करने के संस्कार अपने घर से ही देना सुनिश्चित करें।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -