- विज्ञापन (Article Top Ad) -
भरमौर , 15 नवंबर [ शिवानी ] ! आज महामहीम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल चम्बा के अपने एक दिवसीय दौरे पर चंबा मुख्यालय पहुंचे। चम्बा जिला के जनजातीय क्षेत्र में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भरमौर में जनजातीय गौरव दिवस की अध्यक्षता की। साथ ही महामहिम राज्यपाल ने हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाई। राज्यपाल सुबह करीब साढ़े आठ बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से चम्बा मुख्यालय पहुंचें। उसके बाद राज्यपाल चम्बा से भरमौर सड़क मार्ग से पहुंचे। भरमौर पहुंचने पर स्थानीय प्रशाशन व स्थानीय विधायक जनक राज द्वारा उनका फूलों से स्वागत किया गया। राज्यपाल के साथ उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद रही। राज्यपाल, भरमौर में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाई। राज्यपाल ने कहा कि आज भारत देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के माध्यम से देश के लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से जनजातीय क्षेत्र के लोगों को केंद्र की विभिन्न योजनाओं की जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वाहन भी किया। इस दौरान राज्यपाल भरमौर के प्रसिद्ध 84 मंदिर परिसर में भी पूजा अर्चना की।
भरमौर , 15 नवंबर [ शिवानी ] ! आज महामहीम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल चम्बा के अपने एक दिवसीय दौरे पर चंबा मुख्यालय पहुंचे। चम्बा जिला के जनजातीय क्षेत्र में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भरमौर में जनजातीय गौरव दिवस की अध्यक्षता की। साथ ही महामहिम राज्यपाल ने हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाई।
राज्यपाल सुबह करीब साढ़े आठ बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से चम्बा मुख्यालय पहुंचें। उसके बाद राज्यपाल चम्बा से भरमौर सड़क मार्ग से पहुंचे। भरमौर पहुंचने पर स्थानीय प्रशाशन व स्थानीय विधायक जनक राज द्वारा उनका फूलों से स्वागत किया गया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
राज्यपाल के साथ उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद रही। राज्यपाल, भरमौर में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाई।
राज्यपाल ने कहा कि आज भारत देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के माध्यम से देश के लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से जनजातीय क्षेत्र के लोगों को केंद्र की विभिन्न योजनाओं की जानकारी मुहैया करवाई जाएगी।
उन्होंने लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वाहन भी किया। इस दौरान राज्यपाल भरमौर के प्रसिद्ध 84 मंदिर परिसर में भी पूजा अर्चना की।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -