- विज्ञापन (Article Top Ad) -
कुल्लू , 29 सितंबर ! जिला कुल्लू के ढालपुर में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को लेकर जहां अब तैयारियां यहां शुरू हो गई है। तो वही अबकी बार दशहरा उत्सव समिति के द्वारा मीना बाजार को कैनोपी टेंट से सजाया जा रहा है। इसके अलावा प्रदर्शनी मैदान में भी पैगोडा शैली के कैनोपी टेंट लगाए जाएंगे। ताकि एक तरह का ही वातावरण देखने को मिले। वहीं शुक्रवार शाम के समय ढालपुर मैदान का सीपीएस सुंदर ठाकुर के द्वारा निरीक्षण किया गया और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए। सीपीएस सुंदर ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को वर्ल्ड हेरिटेज फेस्टिवल में पंजीकृत करने की भी तैयारी की जा रही है। क्योंकि जिला कुल्लू का ग्रेट हिमालय नेशनल पार्क पहले ही यूनेस्को में विश्व धरोहर के रूप में पंजीकृत है। ऐसे में इसके लिए भी दशहरा उत्सव समिति के द्वारा भी इसकी तैयारी की जा रही है और दशहरा उत्सव को वर्ल्ड हेरिटेज फेस्टिवल के तौर पर पंजीकृत किया जाएगा। सीपीएस सुंदर ठाकुर ने बताया कि इससे पहले दशहरा उत्सव में कई तरह के टेंट लगाए जाते थे। लेकिन इस बार सफेद रंग के कैनोपी टेंट मीना बाजार और प्रदर्शनी मैदान में लगाए जाएंगे। वही 20 से अधिक देशों के सांस्कृतिक दल भी अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। सीपीएस सुंदर ठाकुर ने बताया कि प्रदर्शनी मैदान में भी पहली बार सांस्कृतिक मंच लगाने की तैयारी की जा रही है। ताकि दोपहर के समय भी यहां पर लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो सके। सफाई व्यवस्था के लिए भी नगर परिषद कुल्लू के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं और अबकी बार दशहरा उत्सव अंतरराष्ट्रीय स्वरूप में एक अलग ही रंग में नजर आएगा।
कुल्लू , 29 सितंबर ! जिला कुल्लू के ढालपुर में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को लेकर जहां अब तैयारियां यहां शुरू हो गई है। तो वही अबकी बार दशहरा उत्सव समिति के द्वारा मीना बाजार को कैनोपी टेंट से सजाया जा रहा है। इसके अलावा प्रदर्शनी मैदान में भी पैगोडा शैली के कैनोपी टेंट लगाए जाएंगे। ताकि एक तरह का ही वातावरण देखने को मिले।
वहीं शुक्रवार शाम के समय ढालपुर मैदान का सीपीएस सुंदर ठाकुर के द्वारा निरीक्षण किया गया और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए। सीपीएस सुंदर ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को वर्ल्ड हेरिटेज फेस्टिवल में पंजीकृत करने की भी तैयारी की जा रही है। क्योंकि जिला कुल्लू का ग्रेट हिमालय नेशनल पार्क पहले ही यूनेस्को में विश्व धरोहर के रूप में पंजीकृत है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
ऐसे में इसके लिए भी दशहरा उत्सव समिति के द्वारा भी इसकी तैयारी की जा रही है और दशहरा उत्सव को वर्ल्ड हेरिटेज फेस्टिवल के तौर पर पंजीकृत किया जाएगा। सीपीएस सुंदर ठाकुर ने बताया कि इससे पहले दशहरा उत्सव में कई तरह के टेंट लगाए जाते थे। लेकिन इस बार सफेद रंग के कैनोपी टेंट मीना बाजार और प्रदर्शनी मैदान में लगाए जाएंगे। वही 20 से अधिक देशों के सांस्कृतिक दल भी अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
सीपीएस सुंदर ठाकुर ने बताया कि प्रदर्शनी मैदान में भी पहली बार सांस्कृतिक मंच लगाने की तैयारी की जा रही है। ताकि दोपहर के समय भी यहां पर लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो सके। सफाई व्यवस्था के लिए भी नगर परिषद कुल्लू के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं और अबकी बार दशहरा उत्सव अंतरराष्ट्रीय स्वरूप में एक अलग ही रंग में नजर आएगा।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -