- विज्ञापन (Article Top Ad) -
कांगड़ा ! हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा प्रतिभा सिहं ने पार्टी में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कहा है कि पहले हम चुनाव जीतेंगे तथा उसके बाद विधायक दल तय करेंगा मुख्यमंत्री कोन होगा। उन्होंने कहा भाजपा को इस बात की चिंता करने की जरुरत नही कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री कौन होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता चाहती है सत्ता में अब बदलाव हो। प्रतिभा सिहं वीरवार को कांगड़ा में पवन विधायक काजल द्वारा उनके स्वागत में रखे गए एक कार्यक्रम के दौरान बोल रही थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चुनाव नजदीक हैं। इन चुनावों के बाद कांग्रेस एक बार फिर से सत्ता में आएगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश की जयराम राम सरकार ने विकास के नाम पर लोगों को गुमराह किया है। मोदी के स्वागत में भाजपा सरकार ने जनता का करोड़ो रुपया खर्च कर डाला। इंदिरा आवास योजना व राजीव गांधी आवास योजना के तहत देश में गरीबों को मकान दिए जाते रहे। नरेंद्र मोदी ने इन योजनाओं के नाम बदल कर गरीब लोगों को मुर्ख बनाया है। कांग्रेस की योजनाओं पर नरेंद्र मोदी ने अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कोई नया काम नही किया जिस पर देश की जनता को नाज हो। उन्होंने कहा गुजरात व हिमाचल दोनों चुनावों को कांग्रेस जीतेगी। उन्होंने जनता से अपील की कि 2022 चुनावों में खुद जनता को अब इस सरकार को बदलना है तथा कांगड़ा जिला की सभी 15 सीटों पर कांग्रेस अपनी जीत दर्ज करेगी। इस मौके प़र कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने कहा कि कांगड़ा में विकास पूर्व मुख्यमंत्री स्र्व. राजा वीरभद्र सिहं की देन है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जराम सरकार ने सरकार ने पिछले चार सालों से विकास के मामले में कांगड़ा की अनदेखी की है। भाजपा ईएमसी का प्रोजेक्ट कांगड़ा से मंडी ले गई। क्वालिटी कंट्रोल का कार्यालय धर्मशाला से धर्मपुर ले गए। केंद्र भाजपा के नेता जो कांगड़ा में आकर जनता से वोट मांग रहे हैं वे पहले वे जनता को बताए भाजपा सरकार ने कांगड़ा की जनता के साथ यह छल क्यों किया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस भाजपा को आईना दिखाएगी तथा जिला के सभी 15 सीटों को अपनी झोली में डालकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएगी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -